दुमका: सरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी उच्च विद्यालय में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद सोमवार को गांव का (molestation of a student) माहौल तनावपूर्ण हो गया और आक्रोशित ग्रामीणों व अभिभावकों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़कर पठन-पाठन कार्य बाधित कर दिया।
पीड़ित छात्रा का आरोप है कि बीते बुधवार को जब वह स्कूल में किताब लेने गई थी, तब प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और छेड़छाड़ का प्रयास किया। घर लौटने पर छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। रविवार और त्योहार की छुट्टियों के बाद सोमवार को जैसे ही स्कूल खुला, ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।
molestation of a student – इस संबंध में सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव ने स्पष्ट किया कि छात्रा के परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, आरोपी प्रधानाध्यापक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे किसी साजिश के तहत रचित ‘झूठा और मनगढ़ंत’ आरोप बताया है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है।


