चेन्नई: दलीप ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम ने टॉस के बाद संभलकर खेलते हुए शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहले (Duleep Trophy Final) विकेट के लिए पूरे 100 रनों की शतकीय साझेदारी कर साउथ जोन के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।
Duleep Trophy Final – वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर पूरे धैर्य और संयम के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, चेन्नई के ऐतिहासिक चेपॉक स्टेडियम में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद उनकी एकाग्रता टूटी और वे साउथ जोन के गेंदबाज मिलिंद की गेंद पर अपना कीमती विकेट गंवा बैठे।
मैदान पर आमने-सामने आए वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा
सोशल मीडिया पर मुकाबले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साउथ जोन के खिलाड़ी तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी पिच पर बिल्कुल आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच हुई पूरी बातचीत स्पष्ट नहीं हो सकी, लेकिन स्टंप माइक में तिलक वर्मा स्पष्ट रूप से यह कहते हुए सुने गए— “क्या यार ये उप-कप्तान”।
37 गेंदों में ठोके 44 रन
वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों का सामना करते हुए तेजतर्रार 44 रन बनाए, जिसमें 5 दर्शनीय चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल रहा।तेज गेंदबाज मिलिंद की कसी हुई गेंद पर वैभव चकमा खा गए और साउथ जोन को पहली सफलता मिली। भले ही वैभव अर्धशतक से 6 रन से चूक गए, लेकिन अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर उन्होंने ईस्ट जोन को बड़े स्कोर की ओर ले जाने के लिए मजबूत मंच प्रदान किया।


