दिल्ली: बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके स्थित एक निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली महज तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। इस जघन्य वारदात का आरोप स्कूल बस के ड्राइवर विकास पर लगा है। शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई (accused of brutalizing a girl) करते हुए पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची ने कहा- ‘बैड अंकल देते थे चॉकलेट’
घटना की जानकारी 19 अगस्त की रात को तब हुई जब माता-पिता ने बच्ची के निजी अंगों पर चोट के गंभीर निशान देखे। मां द्वारा प्यार से पूछताछ करने पर सहमी हुई मासूम ने स्कूल में एक “बैड अंकल” का जिक्र किया। बच्ची ने बताया कि वह अंकल उसे चॉकलेट दिया करते थे, हालांकि कम उम्र के कारण वह आरोपी का नाम नहीं जानती थी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल स्कूल प्रबंधन से संदिग्धों की शिनाख्त की मांग की।
POCSO एक्ट में केस दर्ज
पुलिस की निगरानी में 24 अगस्त को स्कूल में बच्ची को कर्मचारियों की तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज दिखाई गईं, जिसे देखते ही बच्ची ने बस ड्राइवर विकास की तरफ इशारा कर उसकी पहचान कर ली। पहचान सुनिश्चित होते ही पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर आरोपी विकास को स्कूल परिसर से दबोच लिया।
सीढ़ियों के नीचे ले जाकर वारदात
पुलिस जांच के अनुसार आरोपी बच्ची को चॉकलेट का प्रलोभन देकर फुसलाता था। जब भी बच्ची क्लास से बाथरूम की तरफ जाती, आरोपी उसका पीछा करता था। आरोप है कि उसने बच्ची को (accused of brutalizing a girl) स्कूल की सीढ़ियों के नीचे ले जाकर उसके साथ गलत काम किया प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ कम से कम चार बार यौन शोषण किए जाने की बात सामने आई है।
