शहर की जानी-मानी चिकित्सक डा. मीनाक्षी सूद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने चिकित्सा जगत और आम लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मृतका के परिजनों ने उनके पति (suspicious death of Dr Meenakshi Sood) और ‘नैशनल आई केयर हॉस्पिटल’ के संचालक डा. पीयूष सूद के खिलाफ मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना, विवाहेतर संबंधों और बड़े स्तर पर वित्तीय धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
इसे भी पढ़ें – अब बिना OTP के नहीं बनेगा PUC सर्टिफिकेट; ट्रांसपोर्ट विभाग का नया अपडेट, जानें पूरी प्रक्रिया
suspicious death of Dr Meenakshi Sood – परिजनों का दावा है कि डा. मीनाक्षी ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में अपने पति को एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब डा. पीयूष सूद का एक युवती के साथ मिलता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परिजनों का कहना है कि इसी कारण डा. मीनाक्षी जुलाई 2025 से ही उनसे अलग रह रही थीं और तलाक लेने की तैयारी में थीं।
2.5 करोड़ का फर्जी लोन और तनाव
इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ा है। पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि जब डा. मीनाक्षी अपने लिए मकान खरीदने बैंक पहुंचीं, तो पता चला कि उनके नाम पर 2.5 करोड़ रुपये का लोन चल रहा है, जिसके दस्तावेजों पर उन्होंने कभी हस्ताक्षर ही नहीं किए थे। इस खुलासे के बाद से वह अत्यधिक मानसिक तनाव में थीं।
