गुरदासपुर : स्थानीय मानकौर इलाके में नगर कौंसिल चुनाव के मद्देनजर आयोजित एक रैली के दौरान जमकर हंगामा हुआ। रैली समाप्त होते ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी को लेकर उपजा विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों के समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ (Gurdaspur Political Clash) तलवारें लहराईं और जमकर मारपीट की।
विवाद की शुरुआत और बिगड़ता माहौल
जानकारी के अनुसार, रैली खत्म होने के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। तनाव इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग तलवारें लेकर मौके पर पहुंच गए। गनीमत यह रही कि तलवारें केवल लहराने तक सीमित रहीं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
इसे भी पढ़ें – रायपुर राजपूतां गांव की युवती की मौत का मामला; पादरी हरभजन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज
इस हिंसक झड़प के दौरान मामला और तब बिगड़ गया जब बचाव के लिए आई दोनों पक्षों की महिलाएं भी आपस में उलझ गईं। सड़कों पर हुए इस हंगामे के कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ और राहगीरों को अपने वाहन काफी दूर सुरक्षित स्थानों पर खड़े करने पड़े। देर रात जाकर भारी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ।
Gurdaspur Political Clash – नगर कौंसिल चुनाव से ठीक पहले इस तरह की हिंसक घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किए, तो आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं चुनाव प्रक्रिया को और अधिक प्रभावित कर सकती हैं।
