Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में ‘नो होर्डिंग-बैनर’ की अपील
    • Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर
    • Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला
    • MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी बातें
    • फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में मिलेगी छूट
    • Hooghly News: श्रीरामपुर में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता बनर्जी ने BJP को घेरा
    • Rajasthan Politics: अयोध्या के बाद अब खाटूश्यामजी में भी हारी भाजपा, कांग्रेस ने दर्ज की रोमांचक जीत
    • कर्ज और सट्टे में डूबे बेटे ने नौकर को दिए थे 6 लाख रुपये, पुलिस खुलासे में चौंकाने वाला सच आया सामने
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले में अपने सास-ससुर के गांव पहुंचीं

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले में अपने सास-ससुर के गांव पहुंचीं

    November 21, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बारीपदा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करने मंगलवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के पहाड़पुर गांव पहुंचीं और वह वस्तुत: यहां की अपनी पुरानी यादों में खो गयीं। द्रौपदी मुर्मू की 1980 में पहाड़पुर के बैंकर श्याम चरण मुर्मू के साथ शादी हुई थी और इसी गांव में उनके सास-ससुर का मकान है। बाद में उन्होंने (राष्ट्रपति ने) इस संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा (Draupadi Murmu In Odisha) एसएलएस (श्याम-लक्ष्मण-सिपुन) न्यास को दान कर दिया था। यह न्यास उनके (द्रौपदी मुर्मू के) दिवंगत पति और दो बेटों के नाम पर स्थापित किया गया था।

    इसे भी पढ़ें – जाति जनगणना देश का ‘एक्स-रे’, राजस्थान में सत्ता में आने पर कांग्रेस यह कराएगी : राहुल गांधी

    पहाड़पुर गांव पहुंचने के बाद द्रौपदी मुर्मू एसएलएस स्मारक गयीं और उन्होंने अपने पति एवं बेटों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पति का 2014 में देहावसान हो गया था, जबकि उनके दो बेटे अगले कुछ सालों में गुजर गये थे। गांव पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ग्रामीणों से मिलीं, जिनमें कुछ का उनसे और उनके दिवंगत पति से संबंध था। बच्चों के साथ बातचीत के दौरान द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पढाई पर ध्यान देने और आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करते रहने का सुझाव दिया।

    इसे भी पढ़ें – भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की सबसे बड़ी प्रतीक है कांग्रेस : मोदी

    Draupadi Murmu In Odisha – ग्रामीणों के साथ बातचीत के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों के विकास के बगैर देश का समावेशी विकास अधूरा है। उनसे भेंट करने वाले ज्यादातर लोग आदिवासी थे।ओडिशा प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति ने पहाड़पुर में एक कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया, डिजिटल रूप से नये रैरंगपुर डाक संभाग का उद्घाटन किया, रैरंगपुर डाक संभाग के विशेष लिफाफे को जारी किया तथा हरी झंडी दिखाकर बादामपहाड़ से तीन ट्रेन को रवाना किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Hooghly News: श्रीरामपुर में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता बनर्जी ने BJP को घेरा

    मुख्य चुनाव आयुक्त के बचाव में उतरी बीजेपी, सामिक भट्टाचार्य बोले- मिलना चाहिए ‘पद्म भूषण’

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, EC दफ्तरों का घेराव

    ‘शिवसेना जैसा न हो हाल’, TMC सिंबल मामले पर बोले CJI सूर्यकांत- आयोग तय करे समयसीमा

    इंजीनियरिंग छात्रा की हत्या का खुलासा, कार में ले जाकर रची गई थी मौत की खौफनाक साजिश

    बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी, 21 महिला नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.