उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक डबल डेकर बस की एक ट्रक टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो और करीब 16 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हाथरस के सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के टोली गांव में यह हादसा हुआ।
इसे भी पढ़ें – सपा नेता आजम खां के ‘हमसफर रिसॉर्ट’ पर चला बुलडोजर, इलाके में खलबली
मियांगंज से चंडीगढ़ जा रही थी बस
हाथरस के जिला मजिस्ट्रेट आशीष कुमार ने कहा, “इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और करीब 16 लोग घायल हैं। डबल डेकर बस मियांगंज से चंडीगढ़ जा रही थी। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के टोली गांव में बस चालक की लापरवाही के कारण बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। इस बीच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

