Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ने दर्ज किया केस
    • Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत
    • Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हुए सवाल
    • MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई खास रणनीति
    • Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का नाम लेकर घेरा
    • MP High Court on Missing Case: “अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती”; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
    • Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद
    • Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का हुआ लोकार्पण
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, June 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » होली पर केमिकल वाले रंगों से बेजान न हो जाएं बाल, ऐसे रखें ख्याल

    होली पर केमिकल वाले रंगों से बेजान न हो जाएं बाल, ऐसे रखें ख्याल

    March 3, 2025 लाइफ स्टाइल 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    होली पर जमकर रंग न खेला जाए तब तक बहुत सारे लोगों को सेलिब्रेशन अधूरा लगता है, वहीं कुछ लोग रंगों से थोड़ा दूर रहना चाहते हैं. अगर आप भी होली पर जबरदस्त तरीके से रंगों से सराबोर (take care of your hair on holi) हो जाते हैं तो स्किन के साथ ही बालों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. ज्यादातर लोग त्वचा रंगों के नुकसान से बचाने के लिए तो काफी चीजें ट्राई करते हैं, लेकिन केमिकल वाले रंग आपके बालों को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं, जिस वजह से सिल्की-मुलायम बाल भी बेजान-फ्रिजी हो सकते हैं. कुछ टिप्स की हेल्प से आप होली पर अपने बालों को केमिकल वाले रंगों से बचा सकते हैं.

    take care of your hair on holi – वैसे तो लड़के भी हेयर केयर को लेकर काफी ध्यान रखते हैं, लेकिन लड़कियां खासतौर पर बालों को सिल्की रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर होम रेमेडीज तक सबकुछ आजमाती हैं. होली पर जरा सी लापरवाही की वजह से आपके सुंदर बाल खराब हो सकते हैं और सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है. चलिए जान लेते हैं होली पर बालों को रंगों से बचाने के कुछ टिप्स.

    बालों को खुला न रखें

    ट्रेंडी रील का जमाना है और इस वजह से बहुत सारे लोग होली पर भी बालों को खुला रखते हैं, लेकिन इससे बालों को ज्यादा नुकसान हो सकता है, इसलिए बालों को बांधकर रखें. होली पार्टी में सिर पर कैप जरूर लें. इससे आपके बाल काफी हद तक रंगों से बचे रहेंगे.

    बालों में लगाएं तेल

    होली खेलने से पहले अपने बालों में तेल लगाकर अच्छे से चोटी बनाएं या फिर जूड़ा बना लें. तेल में नींबू मिलाकर लगाना सही रहता है. आप सरसों, बादाम, नारियल या जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं. कोशिश करें कि रंग खेलते वक्त सिर में पानी वाले रंग न जाएं.

    बालों पर बनाएं सुरक्षा की लेयर

    होली पर बालों को रंगों से बचाने का सबसे बढ़िया तरीका है कि आप उसपर सुरक्षा की लेयर बनाएं. त्योहार से पहले रात को ही बालों में कंडीशनर अप्लाई करें और फिर सीरम लगाएं. इससे आपके बालों पर इन प्रोडक्ट की लेयर बन जाएगी, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं होगा और बाल सिल्की बने रहेंगे.

    ये बोनस टिप्स आएंगे काम

    होली खेलने के बाद हार्श शैंपू यूज न करें. बालों को धोने के बाद अच्छी तरह से कंडीशनिंग करें. बाल बहुत फ्रिजी हो गए हैं तो एलोवेरा जेल में एक पका हुआ केला और दही मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट बनाकर बालों पर अप्लाई करें और 20 से 25 मिनट के बाद हेयर वॉश कर दें. इससे बाल मुलायम बनते हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Monsoon Travel Tips: मानसून में पहाड़ों की यात्रा कैसे बनाएं सुरक्षित और यादगार? फॉलो करें ये जरूरी गाइडलाइन

    Pregnancy Tips: गर्भावस्था में सुबह की धूप लेना कितना सुरक्षित? जानें विशेषज्ञों की राय और फायदे

    Health Tips: ऑफिस में घंटों बैठकर काम करते हैं? हर घंटे सिर्फ 5 मिनट की सैर से मिलेंगे ये गजब के फायदे

    Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीका

    Dry Fruits in Summer: गर्मी में ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका; जानें किन सूखे मेवों से बचें और क्या खाएं

    थोड़ा चलते ही सांस फूलना है खतरे की घंटी! एक्सपर्ट ने चेताया, रोज करें ये 3 काम, फेफड़े बनेंगे मजबूत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.