सर्दी में आग के सामने हाथ सेंकने या हीटर चलाकर रखना सबसे आम है. पर क्या ये तरीका हमारी हेल्थ के लिए खतरा साबित हो सकता है. दरअसल, इस मौसम में ज्यादातर लोग अपने शरीर को गर्म रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हैं या आग के सामने हाथ सेंक कर आराम महसूस करते हैं. ठंड के मौसम में हाथ-पांव सुन्न (disadvantages of heaters) होने लगते हैं, हवा में नमी कम हो जाती है और शरीर जल्दी ठंड पकड़ लेता है. ऐसे में थोड़ी-सी गर्माहट तुरंत राहत देती है और थकान भी कम करती है.

इसे भी पढ़ें – गुड न्यूज़ बिरयानी लवर्स के लिए! बिरयानी खाकर भी घटा सकते हैं वजन, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए सीक्रेट हैक्स

 हीटर से निकलने वाली गर्म हवा कमरे की नमी को तेजी से कम कर देती है, जिससे त्वचा और आंखें सूखने लगती हैं. लगातार हीटर चलाने से नाक की झिल्ली सूख जाती है, जिससे सिरदर्द, बंद नाक और सांस लेने में भारीपन महसूस होता है. कुछ हीटर हल्की गैसें या धुआं भी छोड़ते हैं, जो सेंसिटिव लोगों में एलर्जी या खांसी बढ़ा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – मेथी दाने का पानी पीने से पहले हो जाएं सावधान! किन लोगों को नहीं करना चाहिए इसका सेवन

disadvantages of heaters – दूसरी ओर, आग के सामने ज्यादा देर तक बैठने से त्वचा ज्यादा गर्म होकर रूखी और लाल हो सकती है. लकड़ी या कोयले के जलने से निकलने वाला धुआं सांस में जाने पर खांसी, जलन और आंखों में पानी ला सकता है. आग की तेज गर्मी से शरीर के तापमान में अचानक बदलाव होता है, जो सर्दी-खांसी को बढ़ा सकता है. इसलिए चाहे हीटर हो या आग, दोनों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है.

Share.
Exit mobile version