फोन या स्क्रीन देखने के दूसरे तरीके हमारी लाइफ के अहम पार्ट बन गए हैं. इनके बिना लाइफ चल पाएगी ये सोचा भी नहीं जा सकता. ब्लू लाइट के रेडिएशन से हमारी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. कई (Digital Detox) रिसर्च और रिपोर्ट में सामने आ चुका है कि हमें इस स्क्रीन टाइम को घटाना चाहिए. इसके लिए डिजिटल डिटॉक्स के तरीके को फॉलो करना बेस्ट है.
हमारे ज्यादातर काम फोन से ही होते हैं और इस पर लंबे समय तक रील्स देखने की आदत भी लोगों को पड़ चुकी है. धीरे-धीरे इसकी आदत पड़ जाती है और हम बिना किसी कारण के भी फोने देखते रहते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि शॉर्ट टाइम के लिए आप किस तरह डिजिटल डिटॉक्स को फॉलो कर सकते हैं. इससे शरीर को कौन से फायदे मिलते हैं ये भी जानें….
इसे भी पढ़ें – केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्टी
अगर आप सिर्फ एक घंटे के लिए भी फोन या दूसरी स्क्रीन से दूरी बनाते हैं तो इससे हमारी नींद में सुधार आता है. दिमाग के थक जाने के बावजूद फोन पर समय बिताने से मेंटल हेल्थ बिगड़ती है. रात में देर तक फोन देखने की आदत लगातार बनी रहे तो स्लीपिंग पैटर्न खराब होता है. इसलिए आपको दिन में एक बार डिजिटल डिटॉक्स पर फोकस जरूर करना है.
Digital Detox – ज्यादातर लोगों को ये पता ही नहीं होता है कि हमें डिजिटल डिटॉक्स को फॉलो कैसे करना है. इसलिए आपको इसकी शुरुआत सिर्फ एक घंटे के लिए करनी चाहिए. इसकी शुरुआत आप रविवार या अपने वीकऑफ से कर सकते हैं. धीरे-धीरे आदत बन जाए तो हफ्ते में 3 दिन एक घंटे के डिजिटल डिटॉक्स को फॉलो करें.
