बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. ये फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. इसी बीच अब खबर है कि (fear at box office) सनी देओल की एक अपकमिंग फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है. यानी फिल्म जिस डेट पर रिलीज होने के लिए तय की गई थी, अब उस तारीख पर वो फिल्म नहीं आएगी. जिस फिल्म को पोस्टपोन किया गया है वो है ‘गबरू’, जिसका डायरेक्शन शशांक उदापुरकर ने किया है.
इसे भी पढ़ें – जेनिफर विंगेट से करण-तेजस्वी तक, नेटफ्लिक्स पर दिखेगा इन टीवी सितारों का जलवा
ये फिल्म 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय थी, लेकिन बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि, अब ये फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है. सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि मेकर्स रिलीज के लिए कुछ और तारीख पर विचार कर रहे हैं और ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही नई डेट तय हो जाएगी. एक बार डेट फाइनल हो जाए उसके बाद मेकर्स ऐलान करेंगे.
इसे भी पढ़ें – धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रही फिल्म के बॉयकॉट की मांग?
fear at box office – ‘गबरू’ पोस्टपोन होने की कोई आधिकारिक वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट में ट्रेड से जुड़े सोर्स के हवाले से कहा गया कि मार्च में रमजान है. ऐसे में थिएटर में दर्शकों के एक वर्ग की मौजूदगी सीमित हो सकती है. साथ ही 19 मार्च को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ का क्लैश भी है. दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं. ऐसे में इस फिल्म को ऐसे समय पर रिलीज करना सही होगा जब भारी तादाद में लोग थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे.
