नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज़ हो रही है. ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है और इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया लीड रोल में हैं. ‘इक्कीस’ ऐसे वक्त में रिलीज़ हो रही है, जब सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ का शोर सुनाई दे रहा है. 5 दिसंबर के बाद जो भी फिल्म आई, उसे स्क्रीन्स के लिए काफी जद्दोजेहद करना पड़ा. हालांकि ‘इक्कीस’ को ऐसी कोई दिक्कत नहीं आने वाली है. इसके पीछे वजह है जियो स्टूडियोज़. दरअसल जियो स्टूडियोज़ ‘धुरंधर’ और ‘इक्कीस’ दोनों ही फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूटर है.

‘इक्कीस‘ की रिलीज़ से पहले एक एग्जिबीशन सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि जियो स्टूडियोज़ ने ‘धुरंधर’ के शोज़ कम करने के लिए थिएटर वालों से कह दिया है. उन्होंने कहा, ‘इक्कीस’ को जियो स्टूडियोज़ डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है, ये ‘धुरंधर’ का प्रोड्यूसर होने के साथ साथ डिस्ट्रीब्यूटर भी है. इसलिए ‘धुरंधर’ के शोज़ कम करने में उन्हें कोई हिचक नहीं है क्योंकि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने पहले ही तगड़ी कमाई कर ली है.

Dhurandhar’s countdown begins – बताया गया है कि दो स्क्रीन्स वाले सिनेमा में ‘इक्कीस’ के 4 शोज़ चलाने की गुजारिश की गई है. इसी तरह तीन स्क्रीन्स वाले सिनेमा में 6 और 4 स्क्रीन्स वाले सिनेमा में 8 शोज़ चलाने को कहा गया है. इसके अलावा जहां 5 और उससे ज्यादा स्क्रीन्स हैं, वहां पर 10+ शोज़ चलाने की बात कही गई है. इसके अलावा सिंगल और 2-3 स्क्रीन वाले सिनेमा से कहा गया है कि ‘इक्कीस’ के शोज़ सुबह में जल्दी न रखे जाएं.”

Share.
Exit mobile version