बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है और मुंबई के विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां बड़े बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी. 6 दशक से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहे धर्मेंद्र ने कई फिल्मों में काम किया और फैंस का मनोरंजन किया. एक्टर पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जुहू स्थित घर पर ही चल रहा था. सोमवार के दिन सनी विला में एंबुलेंस आई जिसके बाद पवन हंस के विले पार्ले में एक्टर के शव को ले जाया गया जहां परिवार के मौजूदगी में एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया. प्रक्रिया के दौरान परिवार ने चुप्पी साधी रही और कड़ी सुरक्षा के (Dharmendra bid farewell with tears) बीच एक्टर का अंतिम संस्कार हुआ बाद में धीरे-धीरे अमिताभ बच्चन और आमिर खान समेत बॉलीवुड के दिग्गज स्टार विले पार्ले के श्मसान घाट पहुंचते नजर आए.
बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर धर्मेंद्र का इलाज उनके जुहू स्थित घर पर ही चल रहा था. इस बीच सोमवार दोपहर उनके बंगले ‘सनी विला’ में अचानक से गतिविधियां तेज हो गईं, जिससे इलाके में हलचल मच गई. सूत्रों ने टीवी9 को दी जानकारी के मुताबिक, उनके घर के परिसर के अंदर एक एंबुलेंस को प्रवेश करते देखा गया था, जिसके तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बंगले के बाहर बैरिकेडिंग करनी शुरू कर दी थी.
Dharmendra bid farewell with tears – धर्मेंद्र के निधन की खबर सुन पूरा बॉलीवुड श्मसान घाट में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचा. शुरू में अमिताभ बच्चन और आमिर खान अंतिम संस्कार में पहुंचे. इसी बीच करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसके बाद से एक के बाद एक कर कई सारे कलाकार विले पार्ले में पहुंचने लगे. गौरी खान, सलमान खान, राजकुमार संतोषी, सलीम खान, संजय दत्त और अनिल शर्मा जैसे कलाकार भी इस दौरान अंतिम संस्कार में पहुंचते नजर आए.
