Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रहा मलबा
    • ‘आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज’: जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ भेदभाव
    • ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: बस मालिक ने पुलिस को दी ड्राइवर-कंडक्टर की जानकारी
    • शिरोमणि अकाली दल ने जारी की 8 जिलों की जनरल काउंसिल की पहली लिस्ट: सुखबीर बादल ने किए नए ऐलान
    • झारखंड में नक्सलियों पर बड़ा एक्शन: 1 करोड़ के इनामी असीम समेत 6 माओवादियों के पोस्टर जारी
    • हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन: CM नायब सैनी पेश करेंगे 7,255 करोड़ का अनुपूरक बजट; 9 नए बिल होंगे पेश
    • अंकित बलियान हत्याकांड में दो शूटर मारे गए, परिवार ने कहा- अभी इंसाफ अधूरा है; अब रख दी ये बड़ी मांग
    • झारखंड के गढ़वा में डायन-प्रथा को लेकर खौफनाक वारदात: फरार चल रहे सभी 6 आरोपी गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Delhi Weather: दिल्ली में ठंड से मामूली राहत, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस

    Delhi Weather: दिल्ली में ठंड से मामूली राहत, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस

    January 24, 2024 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Delhi Weather: दिल्ली में बुधवार को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में जनवरी में अब तक 5 ठंडे दिन और 5 शीतलहर वाले दिन अनुभव किए गए हैं जो पिछले 13 वर्षों में सबसे अधिक है।

    आईएमडी के अनुसार, शहर में मुख्यतः आसमान साफ रहा और मध्यम कोहरा देखा गया। दिल्ली की विभिन्न वेधशालाओं में मंगलवार देर रात दृश्यता में सुधार देखा गया।

    रात 11 बज कर 45 मिनट पर सफदरजंग में दृश्यता 500 मीटर और पालम में 700 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह साढ़े 5 बजे से 600 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई।

    इसे भी पढ़ें: रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, आगमन के लिए खुले कपाट

    भारतीय रेलवे के अनुसार, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें 1 से 6 घंटे की देरी से चल रही हैं।

    दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में बना हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 9 बजे एक्यूआई 392 दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को एक्यूआई 376 दर्ज किया गया था।

    शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

    Delhi Weather

    इसे भी पढ़ें – प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले CM योगी, कहा- मंदिर वहीं बना जहां बनाने का संकल्प लिया

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज’: जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ भेदभाव

    नेपाल में लापता हुए मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी. शिवज्ञानम; वकीलों ने CJI सूर्यकांत को पत्र लिखकर लगाई गुहार

    ‘CJP संस्थापक कोई संत नहीं, उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं’: जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले सोनम वांगचुक

    देश में मानसून का तांडव: उत्तराखंड-हिमाचल में फ्लैश फ्लड का खतरा; यूपी के 24 जिलों में आंधी-बिजली और भारी बारिश की चेतावनी

    ‘भारत महाशक्ति नहीं, निस्वार्थ सेवा से बना विश्वगुरु’: कनाडा के टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

    चॉकलेट का लालच देकर सीढ़ियों के नीचे ले जाता था ड्राइवर; बवाना के निजी स्कूल में बच्ची से दरिंदगी, आरोपी विकास अरेस्ट

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.