नई दिल्ली : दिल्ली में अब महिलाओं को अपना नया स्टार्टअप या लघु उद्योग चालू करने के लिए बिना किसी गारंटी के 10 करोड़ रुपये तक का लोन मिल सकेगा। रेखा गुप्ता सरकार ने (Delhi Startup Scheme) महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस ऐतिहासिक योजना का आधिकारिक ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर, कुशल उद्यमी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर रोडमैप तैयार कर कार्य कर रही है। इसी कल्याणकारी दिशा में सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और नए स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ रुपये तक के कोलैटरल-फ्री लोन (बिना गिरवी ऋण) की विशेष व्यवस्था की है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस लोन की वित्तीय गारंटी स्वयं दिल्ली सरकार बैंकों को देगी।
🏦 बैंकों से सीधे जोड़ी जा रही हैं महिलाएं
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार चाहती है कि राजधानी की प्रत्येक महिला आत्मनिर्भर बने, स्वयं सहायता समूहों से जुड़े, अपना अनूठा उत्पाद तैयार करे और उसे बड़े बाजार तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि सरकार बैंकों के माध्यम से महिलाओं को बिना जटिल कागजी कार्रवाई के आसान ऋण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर (Delhi Startup Scheme) रही है। इसी उद्देश्य से इस मेगा मेले में विभिन्न राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों को भी सीधे शामिल किया गया है, ताकि स्वयं सहायता समूहों की बैंकिंग और वित्तीय पहुंच को मजबूत किया जा सके।
