तारीख थी 5 मार्च 2026 की. दक्षिण दिल्ली का पॉश इलाका मालवीय नगर… ये इलाका गुरुवार शाम उस वक्त दहल गया, जब एक घर के भीतर से दो सगी बहनों की लाशें बरामद हुईं. शुरुआती जांच में जो कहानी निकलकर सामने आ रही है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है. पुलिस को शक है कि एक मां ने ही अपनी 33 और 28 वर्षीय (Double Murder Case) बेटियों की बेरहमी से हत्या की और उसके बाद खुद की जान लेने की कोशिश की. हालांकि, अभी मां के बयान लिए जाने बाकी हैं. मगर जिस हालत में दोनों बेटियों के शव कमरे से मिले, उससे यही माना जा रहा है कि मां ने ही दोनों की हत्या की होगी.

इसे भी पढ़ें – राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने के लिए चुनें ये वैकल्पिक रास्ते

Double Murder Case – घटना का खुलासा गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे हुआ. पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि परिवार काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रहा है और बार-बार दस्तक देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है. जब दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो घर अंदर से पूरी तरह लॉक था. पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए.

इसे भी पढ़ें – अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- “इतने बड़े संकट पर सरकार खामोश क्यों?”

घर के अंदर दो अलग-अलग कमरों में दोनों बहनों के शव पड़े थे. क्राइम सीन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बेटी के चेहरे पर तकिया रखा हुआ था (दम घोंटकर हत्या का अंदेशा). जबकि, दूसरी बेटी के गले में फंदा लगा हुआ था. वहीं, दूसरे कमरे में दोनों लड़कियों की मां अचेत अवस्था में पड़ी मिली. पुलिस ने बिना देरी किए महिला को एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

 

 

Share.
Exit mobile version