Delhi Police: टीकरी कलां और बहादुरगढ़ के बीच स्थित टीकरी बार्डर पर सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों को मजबूती देने का कार्य मंगलवार को भी बदस्तूर जारी रहा। सोमवार को बार्डर पर जहां नुकीले सरिये की केवल पट्टी जमीन पर बिछी नजर आ रही थी। वहीं, मंगलवार को नुकीले सरिये की दीवार खड़ी करने का काम शुरू कर दिया गया। दूर से देखने पर यह दीवार सड़क के सेंट्रल वर्ज की तरह नजर आती है। यहां डिवाइडर के दो ढांचों के बीच कंक्रीट के मसाले को भरकर उनमें नुकीला सरिया रखा गया है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि यदि कोई वाहन तमाम बाधाओं को पार करते हुए पहली पट्टी पार भी कर ले तो वह किसी भी कीमत पर इस दीवार को पार नहीं कर सकेगा। दीवार के करीब दो तिहाई हिस्से का कार्य मंगलवार शाम तक पूरा कर लिया गया। वहीं, दिल्ली से बहादुरगढ़ की ओर जाने के क्रम में टीकरी बार्डर मेट्रो स्टेशन से नीचे देखने पर यह पूरा इलाका जंक यार्ड की तरह नजर आता है। जर्जर वाहनों को यहां-वहां और आड़ा-तिरछा खड़ा किया गया है। कंक्रीट के बड़े-बड़े ढांचे जगह जगह खड़े हैं। पत्रकार मनदीप पुनिया को मिली जमानतः जासं, बाहरी दिल्ली : सिंघु बार्डर पर पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी के आरोपित स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पुनिया को मंगलवार को रोहिणी जिला अदालत से जमानत मिल गई है। अदालत ने 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दी है।

कानून के तहत करें कार्रवाई जासं, नई दिल्ली : ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के मामले में हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वह कानून के तहत कार्रवाई करे। मुख्य न्यायमूर्ति डीएन पटेल व न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने उक्त निर्देश उपद्रव के आरोप में गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग की याचिका को खारिज करते हुए दिया।
इसे भी पढ़े: संसद में चर्चा को सरकार तैयार
कोर्ट में सुनवाई आज
दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। एक याचिका में घटना की जांच के लिए शीर्ष कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में आयोग बनाने का अनुरोध किया गया है। 26 जनवरी को कृषि कानून विरोधियों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी।

ब्रिज बनाइये दिवार नहीं- राहुल
Delhi Police: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली की सीमाओं को बंद करने और बैरिकेड लगाने की आलोचना करते हुए केंद्र सरकार से कहा कि भारत सरकार, ब्रिज बनाइए, दीवार नहीं। किसान आंदोलन के बारे में ट्वीट कर रहे लोगों का ट्विटर हैंडल लॉक करने को लेकर भी राहुल ने केंद्र सरकार को घेरा है। कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसान दिल्ली की सीमाओं पर दो महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। जिन स्थानों पर किसान धरना दे रहे हैं, उन्हें किले में तब्दील कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को रोकने के लिए सिंघु बॉर्डर पर मुख्य राजमार्ग पर लोहे के रॉड लगाए गए हैं। दिल्ली-हरियाणा सीमा को अस्थायी दीवार के जरिये बंद कर दिया गया है। गाजीपुर सीमा को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है।

किलाबंदी 6 तक रहेगा बन्द
Delhi Police: गाजीपुर बार्डर पर दिल्ली पुलिस ने ऐसी किलेबंदी की है कई ट्रैक्टर मिलकर भी सुरक्षा कवच को तोड़ नहीं सकेंगे। बार्डर पर पहले प्रदर्शनकारियों को नुकीली कील के बिछाए गए जाल का सामना करना पड़ेगा, उसे भी पार कर गए तो जर्सी बैरिकेड्स के बीच में रोड़ी भरकर एक दीवार बना दी गई है। बैरिकेड्स के ऊपर व सड़क पर कंटीले तार बिछाए गए हैं। ऐसे में अब बार्डर छह फरवरी तक बंद रहेगा। दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा अर्धसैनिक बल की कई टुकड़ियां भी तैनात हैं। महाराजपुर, अप्सरा व भोपुरा बार्डर पर भी पुलिस ने जर्सी बैरिकेड्स रखें हुए हैं, ताकि कोई प्रदर्शनकारी दिल्ली में न घुस सके।
इसे भी पढ़े: India farmer protests: ‘War-like fortification’ to protect Delhi

