नई दिल्ली : खाड़ी देशों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब दुनिया के तमाम देशों पर साफ दिखने लगा है। जंग की वजह से वैश्विक तेल और गैस का संकट गहरा गया है, जिससे भारत भी अछूता नहीं है। इसी संकट को भांपते हुए हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने और निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक वाहनों (effect of PM Modi’s appeal) के इस्तेमाल की विशेष अपील की थी। पीएम मोदी की इस राष्ट्र के नाम अपील के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो के फेरे बढ़ाने का एक बड़ा फैसला किया है। बढ़ती मांग को देखते हुए दिल्ली मेट्रो 18 मई 2026 से हर सोमवार को 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
🚇 6 अतिरिक्त ट्रेनों का होगा संचालन
वर्तमान परिस्थितियों में सड़क परिवहन से मेट्रो की ओर संभावित रुझान को ध्यान में रखते हुए, DMRC 18 मई 2026 से हर सोमवार को 6 अतिरिक्त विशेष ट्रेनों के माध्यम से 24 अतिरिक्त ट्रेन फेरे (Train Trips) संचालित करेगी। अधिकारियों का कहना है कि अन्य दिनों में भी जरूरत पड़ने पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सेवाएं चलाई जाएंगी।
✈️ दिल्ली-NCR की परिवहन जीवन रेखा बनी दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो का विस्तृत और आधुनिक नेटवर्क रेलवे स्टेशनों, प्रमुख अंतरराज्यीय बस अड्डों (ISBT), एयरपोर्ट टर्मिनलों, नमो भारत क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS), नोएडा मेट्रो और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो के साथ (effect of PM Modi’s appeal) सीधी एवं निर्बाध मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी प्रदान कर एक महत्वपूर्ण परिवहन जीवन रेखा के रूप में कार्य कर रहा है।
