देश की राजधानी दिल्ली में पार्किंग व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में तकनीक आधारित पार्किंग व्यवस्था तैयार की जा रही है, जिसके तहत एनडीएमसी ने ‘इंटेलिजेंट इंटीग्रेटेड पार्किंग सिस्टम’ लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सोमवार को हुई (Delhi High-Tech Parking News) परिषद की बैठक में इस हाईटेक प्रोजेक्ट के साथ-साथ कई अन्य विकास योजनाओं को भी हरी झंडी दिखाई गई.
इसे भी पढ़ें – केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Delhi High-Tech Parking News – प्रस्तावित स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था के जरिए वाहन चालक मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से यह आसानी से देख सकेंगे कि किस पार्किंग स्थल पर जगह खाली है. यही नहीं, नेविगेशन सुविधा के माध्यम से चालक सीधे उस पार्किंग स्लॉट तक पहुंच सकेंगे. इस पूरी प्रणाली का संचालन और निगरानी ‘इंटिग्रेटेड कंट्रोल सेंटर’ से की जाएगी. इसके अलावा, पर्यावरण को बढ़ावा देने और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को पार्किंग शुल्क में 50 प्रतिशत की भारी छूट देने का फैसला किया गया है.
इसे भी पढ़ें – रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात से मचा हड़कंप
बैठक में एनडीएमसी ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए अप्रैल 2026 तक के करीब 63.52 करोड़ रुपये के पानी के पुराने बकाये की वसूली के लिए धोबीघाट के उपभोक्ताओं के वास्ते ‘वन टाइम एमनेस्टी स्कीम’ लागू की है, जिससे लेट पेमेंट सरचार्ज में राहत मिलेगी. इसके अलावा मोती बाग में ‘पालिका आदर्श परीक्षा केंद्र’ (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट सेंटर) और सरोजनी नगर में 50 बेड का आयुष हॉस्पिटल कम रिसर्च सेंटर बनाने का भी निर्णय लिया गया है.


