Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलिस
    • MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्रेनों के फेरे बढ़े
    • Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP की सख्त कार्रवाई
    • 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति के मायने
    • ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल हुई थी बरामद
    • Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दोनों आरोपी
    • मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही गांव में शादी पर रोक
    • नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बनेगी INLD की सरकार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दोनों आरोपी

    Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दोनों आरोपी

    September 22, 2026 हरियाणा 2 Mins Read
    Chandigarh Crime News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़ के सेक्टर-38 वेस्ट में बगिया नर्सरी के पास मिले टैक्सी चालक विजय कुमार के सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी मलोया थाना पुलिस ने आखिरकार सुलझा ली है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले दो आरोपियों— पंजाबदीप सिंह (25) और हरप्रीत सिंह (27) को सेक्टर-56 के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने तेजधार हथियार से इस वारदात को अंजाम दिया था और इसके बाद टैक्सी (Chandigarh Crime News) को सेक्टर-52 में छोड़कर फरार हो गए थे.

    Chandigarh Crime News – जांच में यह बात सामने आई है कि टैक्सी मालिक प्रदीप सिंह ने अपनी कार 16 सितंबर को विजय कुमार को 700 रुपये प्रतिदिन के किराये पर दी थी. 19 सितंबर की रात को गाड़ी सेक्टर-52 में लावारिस हालत में खड़ी मिली और उसके अंदर खून के धब्बे देखे गए, तो मालिक मौके पर पहुंचा. इसी बीच बगिया नर्सरी के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी शिनाख्त बाद में विजय कुमार के रूप में हुई.

     हत्या की असली वजह जानने के लिए पूछताछ जारी

    पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों में से पंजाबदीप सिंह के खिलाफ साल 2023 में मटौर थाने में टैक्सी चोरी और शव को नाले में फेंकने का मामला पहले भी दर्ज रह चुका है, जबकि हरप्रीत सिंह का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की असल वजह और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार का पता लगाया जा सके.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल हुई थी बरामद

    मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही गांव में शादी पर रोक

    नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बनेगी INLD की सरकार

    एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और जांच जारी

    संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर 4 नवंबर को होगी सुनवाई

    घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार और गोवंश बरामद

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.