यमुना नदी के निरीक्षण के लिए दिल्ली सरकार 2 VIP नावें खरीदने जा रही है. इसके लिए करीब 6.20 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है. सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग (I&FC) की ओर से 12 मार्च को टेंडर (vip guard on waves of Yamuna) का नोटिस जारी किया गया है. टेंडर के मुताबिक दिल्ली सरकार AC केबिन वाली 2 हाई-एंड नावें खरीदेगी. हर नाव की कीमत तकरीबन 3.10 करोड़ रुपये होगी.
vip guard on waves of Yamuna – दिल्ली सरकार के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी होने की संभावना है, जबकि सप्लायर तय होने के बाद नावों की खरीद में तकरीबन 5 महीने लग सकते हैं. सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, यमुना सफाई अभियान के तहत नदी का निरीक्षण करने के लिए VIP और सीनियर अधिकारी इन नावों का इस्तेमाल करेंगे.
टेंडर के मुताबिक इन नावों में कई सुविधाएं होंगी:-
-
- AC युक्त बंद केबिन बिजनेस क्लास जैसी VIP सीटें
-
- खाने के लिए पेंट्री
-
- वॉशरूम
-
- 400 लीटर पानी स्टोरेज क्षमता
हर नाव में बैठेंगे 16-20 लोग
इसके अलावा नाव के पीछे ओपन डेक होगा, जहां VIP सार्वजनिक कार्यक्रम या निरीक्षण के दौरान बैठ सकेंगे. टेंडर के मुताबिक हर नाव में 16 से 20 लोगों के बैठने की सुविधा होगी.
