देशभर में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर चल रहे संकट और अफवाह के बीच साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बना लिया. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में (Greater Noida Cyber Fraud) रहने वाली 61 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 11 बार में करीब 21 लाख रुपए निकाल लिए. घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में नहीं होगी गैस और पेट्रोल की किल्लत! अफवाहों पर सरकार का बड़ा बयान-“स्टॉक फुल है, पैनिक न करें”
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में रहने वाली गुजीब कालरा के मोबाइल फोन पर एक कॉल आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को आईजीएल गैस कंपनी का कर्मचारी बताया. उसने महिला से कहा कि उनके गैस कनेक्शन से जुड़ा बिल बकाया है, यदि तुरंत भुगतान नहीं किया गया तो उनका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा. यह सुन महिला बुजुर्ग घबरा गई और कॉल करने वाले व्यक्ति पर भरोसा कर बैठी.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश
Greater Noida Cyber Fraud – आरोपी ने महिला को एक लिंक भेजा और कहा कि इस लिंक के जरिए तुरंत गैस बिल का भुगतान कर दें, जिससे उनका कनेक्शन बंद नहीं होगा. महिला ने जैसे ही लिंक को खोला, उसमें बैंक खाते से संबंधी जानकारी भरने का विकल्प आया. महिला ने बिना ज्यादा सोचे समझे लिंक में मांगी गई जानकारी भर दी. इसी के साथ साइबर ठगों को उनके बैंक खाते से जुड़ी सारी जानकारी मिल गई. इसी का फायदा उठाकर उन्होंने बुजुर्ग महिला को 21 लाख रुपए की चपत लगा दी.
