देशभर में विजयादशमी (दशहरा) का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया, और जगह-जगह रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसी बीच, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में ‘श्री केशव रामलीला समिति’ द्वारा (cockroach effigy burnt) आयोजित अनोखे दशहरा समारोह ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. इस समारोह का मुख्य आकर्षण कॉकरोच बना, क्योंकि यहाँ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ-साथ एक विशाल कॉकरोच का पुतला भी जलाया गया. दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने इस कॉकरोच के पुतले का दहन किया.
cockroach effigy burnt – आयोजकों के मुताबिक, इस अनोखे पुतले को जलाने का मुख्य उद्देश्य गंदगी और उससे फैलने वाली बीमारियों की समस्याओं को उजागर करना था, साथ ही लोगों को अपने घरों और आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा रखने के प्रति जागरूक करना था. यह कार्यक्रम पीतमपुरा के नेताजी सुभाष प्लेस स्थित डीडीए ग्राउंड में आयोजित किया गया था, जहाँ भारी भीड़ उमड़ी थी.
सौरभ भारद्वाज ने दर्ज कराई शिकायत
दिल्ली में रावण के साथ कॉकरोच का पुतला जलाए जाने की इस घटना को हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन से भी जोड़कर देखा जाने लगा, जिससे इस आयोजन ने तुरंत एक बड़ा राजनीतिक रंग ले लिया. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘फ्री की पब्लिसिटी’ बताया, जबकि CJP की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने इसे एक तमाशा करार दिया. वहीं दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने पीतमपुरा की श्री केशव रामलीला समिति के आयोजकों के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.
मंत्री कपिल मिश्रा का पलटवार
पुतला दहन पर आम आदमी पार्टी की तरफ से जताई गई कड़ी आपत्ति का जवाब देते हुए भाजपा नेता और मंत्री कपिल मिश्रा ने तीखा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पुतला तो एक कॉकरोच का जल रहा है, लेकिन इसका असली दर्द देश की ‘राजनीतिक दीमकों’ को महसूस हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि जनता के पास ऐसे तत्वों से निपटने के लिए अपना खुद का खास कीटनाशक (पेस्टीसाइड) मौजूद है.


