Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग और शादी का मजेदार किस्सा
    • ‘वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग’, ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवान और नाव चालक
    • Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
    • Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में ‘राका’ की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स से किया हैरान
    • Cyber Crime: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़े सैकड़ों ठग
    • Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ्तार
    • ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला
    • Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, July 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर

    Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर

    July 6, 2026 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Dehradun Crime News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामूली सड़क हादसे के बाद एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर उसे पूरी रात बंधक बनाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से दागा और पेचकस से हमला कर (Dehradun Crime News) गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    कैनाल रोड, जाखन निवासी आजाद सिंह रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह केबल नेटवर्क का काम करते हैं। रात में काम खत्म कर वह लालपुल के पास से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार अंकित व साहित और आजाद सिंह को चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद स्कूटी सवार अंकित उसके साथ विवाद और गाली-गलौज करने लगा।

    इसे भी पढ़ें – Uttarakhand Border Tension: निहंगों के उत्तराखंड कूच पर हाई अलर्ट; कुल्हाल बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात

    Dehradun Crime News – विवाद बढ़ने पर आरोपी ने आजाद के शरीर पर कई जगहों पर दांत से काट लिया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर निरंजनपुर फल मंडी की एक दुकान में ले जाया गया। आरोप है कि वहां पर आजाद को थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। मारपीट के साथ-साथ उसे गर्म लोहे की रॉड से दागा गया, बिजली के झटके दिए गए और उसके प्राइवेट पार्ट पर पेचकस से वार किया गया।

     पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

    पीड़ित के मुताबिक तड़के सुबह करीब 3 बजे जब आरोपियों का ध्यान उस पर से हटा, तो वह किसी तरह से वहां से पैदल भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। इसके बाद उसने परिजनों को इस खौफनाक वारदात की जानकारी दी। परिजनों ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पटेल नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

    Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा

    काहनूवान में बड़ी चोरी: पशु फार्म के चौकीदार को बंधक बनाकर चोर ले उड़े कीमती गायें और सामान

    शराबबंदी पर पुलिस का प्रहार: वैशाली में दरोगा की करतूत, आर्मी जवान को बनाया निशाना

    दान में हेराफेरी के आरोप में मंदिर समिति के कर्मचारी पर गिरी गाज, पुलिस हिरासत में प्रमोद नौटियाल

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.