बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ आएंगी नज़र| उनकी नयी फिल्म 83 ने सभी फैंस के बिच एक उत्साह का माहौल बना दिया है|
दीपिका और रणवीर की केमिस्ट्री देखने के लिए काफी फैंस तरस रहें थे और फिल्म 83 के ज़रिये इन दोनों को दोबारा एक साथ परदे पर देख पाएंगे|
इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है| इनकी हर फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता है|
वह दोनों बॉलीवुड के बहुत चहेते कपल है| 83 फिल्म में 1983 के वर्ल्ड कप के बारे में बताया गया है| इस फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभाएंगे और साथ ही दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव का किरदार निभाएंगी|
अभी हाल ही में उन्होंने मेघना गुलज़ार डायरेक्टेड ‘छपाक’ की शूटिंग खत्म की है, जिसमें वो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल कर रही हैं|
इसे भी पढ़े : Review : जजमेंटल है क्या (कंगना रनौत और राजकुमार राव)
क्या कहना है दीपिका का
दीपिका इस फिल्म की को- प्रोड्यूसर भी हैं| इंस्टाग्राम की एक स्टोरी के अनुसार वह अपने पति की प्रैक्टिस पर भी मौजूद थी| उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा था कि वह एक अच्छी पत्नी के रूप में अपने पति का हौसला बड़ा रही है|
दीपिका का कहना है कि कपिल के किरदार में रणवीर के अलावा कोई और नहीं जचेगा| यदि उनकी जगह यह किरदार कोई और निभाता, तो भी वह अपने किरदार को उतना ही बखूबी निभाती जितना अभी निभा रही है|
इस फिल्म में काम करने के लिए जितना रणवीर ज़िम्मेदार हैं उतना ही ज़िम्मेदार उन्हें ऑफर किये गए 14 करोड़ भी है|
यह राशि उनके आज तक के किये सभी डेब्यूस में से सबसे ज़्यादा है| रणवीर-दीपिका की शादी के बाद यह दोनों पहली बार एक साथ डेब्यू कर रहें हैं|
Image Sources : Google