हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित वार्षिक लंच कार्यक्रम इस बार खास राजनीतिक संदेशों का गवाह बना। लोकसभा में नेता विपक्ष (Deepender Hooda Lunch) राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज राष्ट्रीय नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गर्मजोशी के साथ मेहमानों का स्वागत किया। दोपहर के इस भोजन के साथ-साथ लोग सम-सामयिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा भी करते दिखाई दिए। भोज के बहाने से कई पुराने साथियों की आपस में मुलाकात भी हुई और विचार-विमर्श भी हुआ। ज्ञात हो कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर वर्ष लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दिल्ली में अपने आवास पर भोज का आयोजन करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – सरकारी नौकरी की उम्र 60 से 58 करने का फैसला ‘दिव्यांग विरोधी’, अभय चौटाला ने घेरी भाजपा सरकार

15 तालकटोरा रोड स्थित सांसद दीपेंद्र हुड्डा के निवास पर आयोजित इस लंच में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट सहित दर्जनों सांसद, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा हरियाणा कांग्रेस के विधायक और सांसद पहुंचे। कार्यक्रम में देश और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई।

Deepender Hooda Lunch – गौरतलब है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर साल संसद सत्र के दौरान कांग्रेस सांसदों, विधायकों, वरिष्ठ नेताओं और पत्रकार साथियों के सम्मान में यह लंच कार्यक्रम आयोजित करते हैं। यह परंपरा पिछले कई वर्षों से चली आ रही है, लेकिन इस बार कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी रही।

 

Share.
Exit mobile version