क्या आप भी ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते है ? करते ही होंगे लेकिन अगर ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने पर अगर आपके खाने में अचानक मरा हुआ चूहा और तिलचट्टा निकल जाए तो कैसा महसूस करेंगे ? दरअसल प्रयागराज के रहने वाले राजीव को मुंबई के बारबेक्यू नेशन(Barbeque Nation) से वेज फूड खाना ऑर्डर करना महंगा पड़ गया.
इसे भी पढ़ें – अब Flight लेट होने पर यात्रियों को आएगा SMS, जानें DGCA के नए दिशा-निर्देश
खाने में निकला मरा हुआ चूहा
पेशे से वकील इस शख्स ने बारबेक्यू नेशन(Barbeque Nation) के आउटलेट से शाकाहारी खाना ऑर्डर किया था. लेकिन उनके होश तब उड़ गए जब खाने के डब्बे में उन्हें मरा हुआ चूहा मिला. इतना ही नहीं राजीव बीमार पड़ गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें तीन दिनों के लिए एडमिट होना पड़ा. सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र करने के बाद वो लगातार सुर्खियों में हैं. बारबेक्यू नेशन देश का जाना-माना फूड आउटलेट है. लगभग सभी बड़े शहरों में यह आउटलेट मौजूद है.
इसे भी पढ़ें – PM मोदी ने केरल के गुरुवयूर मंदिर में किए दर्शन, कोच्चि को देंगे करोड़ों के प्रोजेक्ट्स की सौगात
सोशल मीडिया पर दी इसकी जानकारी
आपको बता दे कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा है – मैं प्रयागराज का राजीव शुक्ला शुद्ध शाकाहारी मुंबई गया था. आठ जनवरी दो हज़ार चौबीस को मैंने बारबेक्यू नेशन के वर्ली आउटलेट से वेज मील बॉक्स ऑर्डर किया था. जिसमें मरा हुआ चूहा था. मैं अस्पताल में पचहत्तर घंटों से अधिक समय के लिए भर्ती था. नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत नहीं दर्ज की गई है. प्लीज मेरी मदद करें.

