रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके अभिनय का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है और इस रोल को देखकर हर कोई उनका बड़ा फैन हो गया है. इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘फैशन’ के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर यानी मधुर भंडारकर ने भी रणवीर सिंह की जमकर (Ranveer Singh should get national award) तारीफ की है. मधुर भंडारकर ने एक्टर की परफॉर्मेंस की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि रणवीर सिंह को ‘धुरंधर’ में उनके असाधारण अभिनय के लिए ‘नेशनल अवॉर्ड’ मिलना चाहिए.
“मैंने कई बार देखी है यह फिल्म”
मधुर भंडारकर ने एक हालिया बातचीत में यह बड़ा खुलासा किया कि उन्होंने ‘धुरंधर’ फिल्म को सिनेमाघरों में कई बार देखा है और रणवीर की सधी हुई लेकिन बेहद दमदार एक्टिंग से वे काफी ज्यादा इम्प्रेस हुए हैं. ‘फैशन’ और ‘पेज-3’ जैसी यथार्थवादी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर का मानना है कि ‘धुरंधर’ ने कहानी कहने (Storytelling) और फिल्म बनाने के इंडस्ट्री के पारंपरिक नजरिए को पूरी तरह से बदल दिया है.
“चार घंटे की फिल्म बिना फोन निकाले देख रहे हैं लोग”
रणवीर सिंह के करियर के कुछ सबसे मशहूर किरदारों से इस नई परफॉर्मेंस की तुलना करते हुए भंडारकर ने कहा, “मैंने रणवीर सिंह को ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी के बेहद क्रूर रोल में देखा था और उनकी उस परफॉर्मेंस को देखकर भी मैं हैरान रह गया था. लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने ‘धुरंधर’ में उन्हें खिलजी के मुकाबले कई गुना (Ranveer Singh should get national award) बेहतर और मेच्योर दिखाया है. ये पर्दे पर एक बिल्कुल अलग और नए रणवीर सिंह हैं.


