अभिनव कश्यप ने सलमान खान के परिवार पर फिर से निशाना साधा है. दबंग डायरेक्टर ने सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और सलीम खान पर भी नए आरोप लगाए हैं. अपने दिए गए बयानों को लेकर अभिनव इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं. एक वायरल क्लिप में, उन्होंने अरबाज खान को खूब खरी खोटी सुनाई है. इतना ही वहीं (anger over Salman’s family) अभिनव ने सलमान के पिता सलीम खान को लेकर भी काफी कुछ कहा है.
इसे भी पढ़ें – क्या Bigg Boss वाली तान्या मित्तल के 100 बॉडीगार्ड हैं? इस पर बनाई रील तो भाई को आया गुस्सा
एक इंटरव्यू की क्लिप में अभिनव ने कहा, “अरबाज निकम्मा है, वो गंदा है, चोर है. उसको कुछ नहीं आता.” इसके बाद क्लिप में उन्हें यह कहते हुए काट दिया जाता है, “मेरा क्रेडिट भी खाओगे, मेरा हक मार के लोग बैठे हुए हैं. ये कब्ज़ा है. इसी के लिए मैं बोलता हूं ये जिहादी मानसिकता के लोग हैं.” सलमान के परिवार पर अपनी भड़ास निकालते हुए उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने सबसे पहले अरबाज़ खान से संपर्क किया था, जो खुद लीड रोल निभाने में इंट्रस्टेड थे, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म को प्रोड्यूस करने की पेशकश की.
इसे भी पढ़ें – पावर तो यहीं से शुरू होता है… ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह के लिए किसने कही ऐसी बात
anger over Salman’s family – डायरेक्टर ने कहा कि जब उन्हें बताया गया कि सलमान खान फिल्म में लीड भूमिका निभाएंगे, तो उनका रिएक्शन कैसा थ. यह याद करते हुए अभिनव ने बताया, “उस समय सलमान की छवि एक छिछोरे की थी, यानी सड़कों पर महिलाओं को परेशान करने वाला. यह लगभग 2008 की बात है, जब मैंने यह फिल्म साइन की थी. उस समय उन्होंने तेरे नाम फिल्म की थी. उनकी छवि बहुत ही खराब थी, एक सनकी प्रेमी या सड़क किनारे रोमियो की. उनका तौलिया वाला डांस भी था.”
