IPL 2026 के लिए खिलाड़ियों के रिटेन करने की डेडलाइन 15 नवंबर है. लेकिन, उससे पहले ट्रेड विंडो भी खुली है, जिसके इस्तेमाल से फ्रेंचाइजियां कुछ खिलाड़ियों का आदान-प्रदान कर सकती हैं. ऐसी रिपोर्ट्स है कि राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहा ट्रेड इस बार इतिहास रचने वाला है. इसके पीछे की वजह है इन दोनों (CSK’s big bet) टीमों के वो खिलाड़ी, जिनका ट्रेड होने वाला है. ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन को CSK से ट्रेड कर सकती है.
सैमसन के लिए जडेजा को देना, सही या गलत?
बेशक, IPL की दो फ्रेंचाइजियों के बीच होने वाली अब तक की इस सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है. लेकिन, बिना आग के धुआं उठता भी तो नहीं है. ऐसे में अगर इस ट्रेड डील पर मुहर लगती है, तो क्या ये CSK के नजरिए से सही होगा? कहीं संजू सैमसन के लिए रवींद्र जडेजा की कुर्बानी देना चेन्नई सुपर किंग्स की बड़ी भूल तो साबित नहीं होगी?
CSK के होम ग्राउंड पर सैमसन का रिकॉर्ड खराब
संजू सैमसन के आने बेशक चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत होती दिखेगी. उसे कप्तानी का वो विकल्प भी मिलेगा, जो आगे चलकर धोनी की जगह ले सकता है. लेकिन, इन पॉजिटिव पॉइंट के साथ ये नहीं भूलना चाहिए कि IPL में CSK का होम ग्राउंड कौन सा है और वहां संजू सैमसन का T20 में रिकॉर्ड कैसा है? संजू सैमसन ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम (CSK’s big bet) पर अब तक 11 T20 इनिंग खेली हैं, जिसमें उन्होंने 12.18 की औसत और 100.75 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 134 रन बनाए हैं.

