Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ISIS Voice of Hind Case: एनआईए कोर्ट ने आईएसआईएस साजिश मामले में उमर निसार समेत चार को सुनाई जेल की सजा
    • Weather News in Hindi: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी
    • Bhopal Khanugaon Riyaz Manzil Dispute: शत्रु संपत्ति कार्रवाई में नया मोड़, 25 नोटिसधारियों ने एसडीएम के सामने पेश किए दस्तावेज
    • Sheopur Broad Gauge Line: बीरपुर-सिरोनी रोड के बीच 24 किमी रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण, जल्द दौड़ेगी ट्रेन
    • Palasia Indore Builder Death: ऑफिस के कैमरे से हार्डडिस्क गायब और मोबाइल पर पैटर्न लॉक, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल
    • Gold Rate Today India: सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए महानगरों और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के ताजा भाव
    • मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT ने सरकार को घेरा
    • UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग?
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 29
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Sheopur Broad Gauge Line: बीरपुर-सिरोनी रोड के बीच 24 किमी रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण, जल्द दौड़ेगी ट्रेन

    Sheopur Broad Gauge Line: बीरपुर-सिरोनी रोड के बीच 24 किमी रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण, जल्द दौड़ेगी ट्रेन

    September 29, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    श्योपुर। श्योपुर तक ब्रॉडगेज रेल पहुंचने की उम्मीद अब धीरे-धीरे अगले पड़ाव की ओर बढ़ रही है। सोमवार को बीरपुर-सिरोनी रोड के बीच तैयार करीब 24 किलोमीटर रेलखंड का रेल संरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवास ने रेलखंड का निरीक्षण किया। ट्रेन संचालन से पहले होने वाली इस जांच में ट्रैक, पुल, स्टेशन और सिग्नलिंग व्यवस्था को परखा गया। निरीक्षण की शुरुआत बीरपुर स्टेशन से हुई। यहां स्टेशन मास्टर कक्ष में पैनल और रिले रूम की व्यवस्था देखने के बाद मोटर ट्राली से रेलखंड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ट्रैक की स्थिति और सिग्नलिंग सहित परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की गई।

    🌉 कूनो नदी के 546 मीटर लंबे पुल और अन्यब्रिज की खास जांच

    वीरपुर-सिरोनी रोड रेलखंड पर सबसे महत्वपूर्ण संरचनाओं में कूनो नदी पर बना 546 मीटर लंबा पुल शामिल है। संरक्षा आयुक्त ने पुल का निरीक्षण कर गार्डर, पिलर और अन्य हिस्सों को देखा। इसके अलावा चंबल कैनाल पर बने मेजर ब्रिज और चार माइनर ब्रिज की भी जांच की गई। सिल्लीपुर हॉल्ट स्टेशन की व्यवस्थाएं भी देखी गईं।

    🔍 यात्री ट्रेन संचालन से पहले का यह निरीक्षण बेहद अहम

    रेलखंड पर यात्री ट्रेन चलाने से पहले संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण अहम प्रक्रिया है। निरीक्षण में सामने आने वाले तकनीकी बिंदुओं के आधार पर जरूरी सुधार और औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद इस हिस्से पर रेल संचालन की दिशा में अगला कदम बढ़ेगा। ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉडगेज परियोजना में एक के बाद एक रेलखंड तैयार होने और उनकी जांच होने से श्योपुर तक ट्रेन पहुंचने की उम्मीद भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Weather News in Hindi: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

    Bhopal Khanugaon Riyaz Manzil Dispute: शत्रु संपत्ति कार्रवाई में नया मोड़, 25 नोटिसधारियों ने एसडीएम के सामने पेश किए दस्तावेज

    Palasia Indore Builder Death: ऑफिस के कैमरे से हार्डडिस्क गायब और मोबाइल पर पैटर्न लॉक, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल

    Shahi Masjid Update: इंदौर हाईकोर्ट में बनी सहमति, 9 फीट की जगह अब 3 फीट हिस्सा तोड़ेगा प्रबंधन

    सितंबर माह में तीसरी बार लोन ले रही मोहन सरकार, कांग्रेस ने वित्तीय प्रबंधन और फिजूलखर्जी पर उठाए सवाल

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिलेगी मेट्रो ट्रेन की सौगात

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.