यमुनानगर : पुलिस ने गोकशी के एक मामले का खुलासा करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया है। बता दें कि मामला प्रतापनगर कस्बे के (150 kg beef recovered) आम्बवाली गांव के जंगलों से जुड़ा है, जहां कथित तौर पर गोकशी कर मांस को पैक किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार शहर में प्रताप नगर कस्बे के आम्बवाली गांव के जंगलों में गोकशी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि कुछ लोग जंगल के अंदर अवैध रूप से पशु वध कर मांस को पैक करने की तैयारी में थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गौ रक्षकों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।

इसे भी पढ़ें – महिला स्टाफ को रूम में अकेले बुलाता है प्रिंसिपल, लेक्चरर ने लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब डेढ़ क्विंटल संदिग्ध गोमांस बरामद किया। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए तीनों आरोपी नागल पट्टी गांव के बताए जा रहे हैं जिनके खिलाफ  पुलिस ने संबंधित धाराओं में तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

150 kg beef recovered – अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रताप नगर थाना प्रभारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि हमने गो मास को बरामद कर लिया है और तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है।

Share.
Exit mobile version