जालंधर : शहर के पीपीआर मार्केट में GST विभाग की टीम को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उक्त कार्रवाई विभाग के एडिशनल कमिश्नर प्रशांत कुमार की (fir registered against 9 people) शिकायत पर की गई है।

जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को GST विभाग की टीम PPR मार्केट स्थित मेजर सिंह के रियल एस्टेट दफ्तर में जांच (सर्च) के लिए पहुंची थी। आरोप है कि जांच के दौरान टीम को 2 से 3 घंटे तक दफ्तर में बंधक बनाकर रखा गया और उनके काम में बाधा डाली गई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से अधिकारियों को छुड़ाया गया।

fir registered against 9 people – इस मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद पति मेजर सिंह, इंद्रजोत सिंह, प्रभजोत सिंह, तरुण शर्मा और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें काम करने से रोका। GST टीम ने मौके से एक DVR भी कब्जे में लिया है। इसकी फॉरेंसिक जांच कर उसकी कॉपी (सीडी) 48 घंटे के भीतर पुलिस को सौंपी जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

Share.
Exit mobile version