फतेहाबाद के रतिया के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के स्टाफ ने प्रिंसिपल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। स्टाफ ने डीसी समेत कई अफसरों को दी शिकायत में कहा- प्रिंसिपल ने कुछ महिला एक्सटेंशन लेक्चरर को कमरे में अकेले बुलाकर फेस के रंग और कपड़ों को लेकर कमेंट किए। प्रिंसिपल के खिलाफ भेजे शिकायत पत्र में स्टाफ के 21 लोगों (allegations of sexual harassment) के हस्ताक्षर बताए जाते हैं। जिनमें से 8 महिलाएं हैं। आरोप है कि प्रिंसिपल ने महिला स्टाफ को कहा-आज अच्छी लग रही हो।
इसी बीच एक एक्सटेंशन लेक्चरर ने कैमरे पर आकर कहा-कार्यकारी प्रिंसिपल को जब से डीडीओ की पावर मिली, तभी से ही प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला लेक्चरर ने कहा कि काफी समय से प्रिंसिपल का इसी प्रकार का रवैया है। उनके द्वारा इस मामले में कॉलेज के उच्च अधिकारियों और फतेहाबाद जिला प्रशासन को शिकायत भेजी गई है। अगर फिर भी मामले का समाधान नहीं होता तो सामूहिक रूप से एक शिकायत महिला आयोग को भी भेजी जाएगी।
allegations of sexual harassment – फतेहाबाद के रतिया स्थित शहीद देवेंद्र सिंह महिला गवर्नमेंट कॉलेज में कार्यकारी प्रिंसिपल परमजीत संधा के खिलाफ कॉलेज स्टाफ ने कई आरोप लगाए हैं। इनमें कपड़ों पर टिप्पणी करने, मिस बिहेव करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और महिला स्टाफ को कमरे में अकेले बुलाने की शिकायत की है। 21 फरवरी को कॉलेज स्टॉफ के 21 सदस्यों ने उच्चतर शिक्षा विभाग, डीसी और एसडीएम को परमजीत के खिलाफ सामूहिक शिकायत भेजी थी। एक महिला शिक्षिका ने बताया कि यह मामला एक दिन का नहीं है। पिछले एक साल से ही ऐसा हो रहा है, जब से कार्यकारी प्रिंसिपल ड्रॉइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर (डीडीओ) पोस्ट पर आए हैं। तब से ही इनका बिहेवियर स्टाफ के लिए ठीक नहीं है। स्टाफ के हर एक मेंबर को मेंटली टॉर्चर करते हैं।
