दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली नंदन कानन एक्सप्रेस में मासूम बच्चे की चोरी की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ट्रेन में सफर कर रही महिला को नशीला लड्डू खिलाकर बेहोश किया गया और उसके 10 माह के बेटे को चोरी कर लिया गया. घटना के बाद रेलवे प्रशासन और जीआरपी में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामला (Crime in Train) दर्ज कर जांच तेज कर दी है. बच्चे की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं.

यह घटना 14 जनवरी दिन में उस समय हुई, जब अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र की रहने वाली मुन्नी बेगम पत्नी राजू नंदन कानन एक्सप्रेस से अलीगढ़ रेलवे जंक्शन से झारखंड के कोडरमा स्थित अपने मायके जा रही थी. यात्रा के दौरान ट्रेन में हरे रंग का स्वेटर पहने एक युवक महिला के पास आया और बातचीत शुरू की. कुछ देर में उसने महिला का भरोसा जीत लिया.

इसे भी पढ़ें – दिल्ली में बेलगाम अपराध के लिए भाजपा जिम्मेदार, आतिशी ने महिला सुरक्षा पर पेश किया AAP का मॉडल

भरोसा कायम होने के बाद युवक ने महिला को खाने के लिए लड्डू दिया. जैसे ही महिला ने लड्डू खाया वह बेहोश हो गई. इसी दौरान आरोपी उसके 10 माह के मासूम बेटे इब्राहिम को लेकर फरार हो गया. महिला को जब तक होश आया तब तक आरोपी ट्रेन से उतर चुका था और बच्चा गायब हो चुका था. पूरी वारदात चलती ट्रेन में अंजाम दी गई.

Crime in Train – नंदन कानन एक्सप्रेस जब मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो महिला को हल्का होश आया. होश में आते ही उसने अपने बच्चे को तलाश किया लेकिन बच्चा नहीं मिला. इसके बाद महिला रोने लगी और शोर मचाया. यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी.

Share.
Exit mobile version