Covid19 Vaccine India: लोगों को कोविड-19 टीकों की सर्वाधिक खुराक लगाने वाले देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इस सूची में अमेरिका और ब्रिटेन भारत से ऊपर हैं। मंत्रालय ने बताया कि भारत के 12 राज्यों में दो-दो लाख से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। अकेले उत्तर प्रदेश में 6,73,542 लोगों को टीका लगाया गया है। देश भर में कोविड-19 टीकाकरण के तहत सात फरवरी सुबह आठ बजे तक कुल 57.75 लाख लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 53,04,546 स्वास्थ्यसेवा कर्मियों और वायरस से लड़ने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 4,70,776 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 8,875 सत्रों में 3,58,473 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।
इसे भी पढ़े: सात साल बाद फिर सहम उठा पहाड़
अब तक कुल 1,15, 178 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में दैनिक मृतक संख्या 80 से कम रही, जो पिछले नौ महीने में सबसे कम है। देश में कोविड-19 के 1.48 लाख मरीजों का उपचार चल रहा है जो कुल संक्रमितों का 1.37 प्रतिशत है। देश में संक्रमण के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1.05 करोड़ हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,059 नए मामले सामने आए और 11,805 लोग स्वस्थ हुए। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के बाद ठीक होने के 81.07 प्रतिशत नए मामले छह राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए। केरल में एक दिन में सर्वाधिक 6,178 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1,739 लोग स्वस्थ हुए और इसके बाद तमिलनाडु में 503 लोग ठीक हुए।मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के 84.83 प्रतिशत दैनिक नए मामले छह राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं।
Covid19 Vaccine India: केरल में संक्रमण के सर्वाधिक 5,942 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,768 और कर्नाटक में 531 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 78 और लोगों की मौत हो गई। दैनिक मौत के 69.23 प्रतिशत मामले पांच राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 25 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 17 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में किसी की संक्रमण से मौत नहीं हुई। इनमें हरियाणा, गोवा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, पुडुचेरी, मेघालय, नगालैंड, लक्षद्वीप, असम, मणिपुर, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, लद्दाख, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा शामिल हैं। केरल में संक्रमण के सर्वाधिक 5,942 नए मामले सामने आए, इसके बाद महाराष्ट्र में 2,768 और कर्नाटक में 531 नए मामले सामने आए भारत के 12 राज्यों में दो-दो लाख से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है, अकेले उत्तर प्रदेश में 6,73,542 लोगों को टीका लगाया गया
इसे भी पढ़े: India exporting Covid vaccine to 14 countries, set to fulfil 70% of world’s vaccine needs: Amit Shah