Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला
    • पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह
    • काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने
    • BRICS Meeting Delhi : दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा
    • बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
    • UP BJP Meeting : 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक
    • कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी
    • जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, May 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शाहजहांपुर की खुटार नगर पंचायत में सात सभासदों को बंधक बनाया, मामला दर्ज

    शाहजहांपुर की खुटार नगर पंचायत में सात सभासदों को बंधक बनाया, मामला दर्ज

    September 2, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लाए गए प्रस्तावों पर हस्ताक्षर न करने के मामले में सात सभासदों समेत आठ लोगों को कथित रूप से (Councilors Were Taken Hostage) बंधक बनाकर उन पर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव वाजपेई ने शुक्रवार को बताया कि खुटार नगर पंचायत में मंगलवार की रात नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रवि सिंह ने अपने आवास पर सभासदों को बुलाया था और बाद में उनसे मनमाने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया।

    इसे भी पढ़ें – बरेली में वकील को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    वाजपेई ने बताया कि जब सभासदों ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया तब अध्यक्ष प्रतिनिधि तथा वहां मौजूद उनके साथी भड़क गए। सभासदों ने आरोप लगाया है कि उन पर तमंचे से गोलीबारी भी की गयी। एएसपी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रवि सिंह एवं उनके साथियों ने सभासद मंगल सिंह, शराफत खान, सुशील राठौर, चंदन गुप्ता तथा सभासद पति देवेश गुप्ता, अनुज सिंह समेत आठ सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद जब सभासदों ने काफी अनुनय विनय की तब रात एक बजे उन लोगों को छोड़ा गया, इसी मामले में बृहस्पतिवार देर रात सभासदों की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है।

    इसे भी पढ़ें – केंद्रीयमंत्री कौशल किशोर के घर पर बेटे के दोस्त की गोली मारकर हत्या, जाँच जारी

    Councilors Were Taken Hostage – पुलिस के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रवि सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 504 (शांति भंग के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 323 (स्‍वेच्‍छा से चोट पहुंचाना) तथा अनुसूचित जाति- जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मैना देवी के पति बाबूराम ने बताया, ”मामला पूरी तरह फर्जी है। किसी को बंधक नहीं बनाया गया है, यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    UP BJP Meeting : 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक

    मदरसे में चल रहा था ‘Made In Pakistan’ पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

    इंस्टाग्राम पर ‘सौरभ सिंह’ बनकर शोएब ने हिंदू लड़कियों को किया टारगेट, ब्लैकमेलिंग का भंडाफोड़

    हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों की मौत

    सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.