Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » CoronaInfaction : ये है इस महामारी से बचने का सबसे सरल और कारगर उपाय जो बचा सकता है आपको….

    CoronaInfaction : ये है इस महामारी से बचने का सबसे सरल और कारगर उपाय जो बचा सकता है आपको….

    April 9, 2020 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देश में लगातार बढ़ रहे CoronaInfaction  के खतरे के बीच शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ उपाय अपनाने का सुझाव दिया है। इसमें बताया गया है कि शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों को रोज गर्म पानी पीना चाहिए और कम से कम आधे घंटे का समय योग करने के लिए देना चाहिए।

    इसके अलावा जिन मसालों को हम लंबे अरसे से अपने खाने में इस्तेमाल करते आ रहे हैं,उनका अपने भोजन में उपभोग करने की सलाह दी है। स्पष्ट है कि ये उपाय कोरोना की बीमारी में उपचार के तौर पर नहीं दिए जा रहे हैं,बल्कि इनको अपना कर शरीर की क्षमता बढ़ाई जा सकती है।

    शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों को रोजाना दस ग्राम च्यवनप्राश का भी उपभोग करना चाहिए। सामान्य चाय की जगह अगर लोग हर्बल चाय का इस्तेमाल करें तो उससे भी शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

     

    CoronaInfaction

     

    हर्बल चाय की जगह तुलसी,दालचीनी, कालीमिर्च,सोंठ,मुनक्का से बने काढ़े को सामान्य गर्म पेय की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। दिन में एक या दो बार दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीना स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा होता है। इन सभी मसालों को भारतीय लंबे समय से अपनाते आ रहे हैं।

    CoronaInfaction श्वांस की नली के द्वारा होता है। लेकिन नासिका द्वार सही तरीके से काम करने पर किसी संक्रामक तत्वों के शरीर में प्रवेश करने से रोकने में मदद मिल सकती है। इसलिए सुबह और शाम नासिका द्वार पर नारियल या देशी घी लगाना चाहिये।

    इससे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व नासिका के प्रवेश द्वार पर ही तैलीय पदार्थ से चिपक कर रह जायेंगे और वे शरीर में प्रवेश नहीं कर पायेंगे। गर्म पानी से कुल्ला कर मुंह साफ करने की कोशिश करें, इससे भी मुंह के जरिये होने वाले संक्रमण को रोकने में मदद मिल सकती है।

    ये भी पढ़ें:-कोरोनावायरस की एंटीबॉडी : क्या मिल गई है कामयाबी कोरोनावायरस की एंटीबॉडी किट तैयार करने में??

    वहीं गले की खराश या हल्के दर्द से छुटकारा पाने के लिए ताजे पुदीने की पत्तियों या अजवाइन की भाप लेनी चाहिए। लवांग को गुड़ या शहद के साथ मिलाकर दिन में दो से तीन बार खाने से भी गले की खराश या दर्द को कम करने में मदद मिलती है। अगर इन उपायों को अपनाने के बाद भी आराम न मिलता हो तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

     

    CoronaInfaction

    विशेषज्ञ की सलाह

    सीसीआरएएस में अनुसंधान अधिकारी विपिन शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि ये उपाय हमारे स्वस्थ शरीर को स्वस्थ बनाये रखने और बीमार शरीर को स्वस्थ बनाने के तौर पर इस्तेमाल किये जाते रहे हैं।Coroanvirus: दिल्ली में सामने आए 141 नए मामले, अधिकतर तब्‍लीगी मरकज में हुए थे शामिल

    इन उपायों को बीमार होने के दौरान ही इस्तेमाल करने की जगह बजाय सामान्य स्थिति में भी प्रयोग करना चाहिए। कोई भी विषाणु-हानिकारक जीवाणु शरीर पर तभी आक्रमण करने में सक्षम होता है जब शरीर का प्रतिरक्षा तन्त्र उसे रोकने में कामयाब नहीं होता है। इसलिए इन उपायों को अपनाकर उसे पहले ही मजबूत बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

     

    CoronaInfaction

    मोदी की अपील- मैं गर्म पानी पीता हूं, आप भी पीएं

    आप सभी को बता दें की हमारे देश के प्रधानमंत्री खुद ही इस नुश्खे का उपयोग कर रहे है और आप सभी से अपील भी की है तो आज से ही प्रतिदिन गर्म पानी पीना शरू कर दें| और मोदी जी की अपील का पालन करें|
    इस महामारी के CoronaInfaction से बचने के लिए ये उपाय बहुत ही कारगर साबित हुआ है|

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव

    “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी

    बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”

    असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान

    राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.