Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, February 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कांग्रेस का सरकार बनने पर लोगों को 600 यूनिट तक बिजली फ्री देन का किया वादा

    कांग्रेस का सरकार बनने पर लोगों को 600 यूनिट तक बिजली फ्री देन का किया वादा

    December 26, 2019 बड़ी खबर 3 Mins Read
    600 यूनिट तक बिजली फ्री
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने में अब थोड़ा वक्त ही रह गया है, इसी बीच सभी पार्टियों ने अपनी ओर से मतदाताओं के लिए नई-नई स्कीम व लॉलीपॉप देने की पेशकश कर रही है| वहीं दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने एक रैली को संबोधित करते हुए घोषणा की, कि यदि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी करती है तो हमारी सरकार सभी घरों को बिजली बिलों में 600 यूनिट तक फ्री बिल दिया जाएगा|

    आपको बता दें कि दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले है, इसी को देखते हुए तमाम राजनैतिक पार्टियों ने वोटरों को लुभाने के लिए नए-नए दांव पेच चल दिए है|

    कांग्रेस ने दिल्ली पर 15 साल लगातार राज किया है

    दिल्ली में हुए साल 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो गया था| दिल्ली पर 15 सालों से लगातार राज करने वाली पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह से दिल्ली की सत्ता में वापसी करना चाहती है|

    इसी को देखते हुए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कल दिल्ली में एक मंच से दिल्ली की जनता 600 यूनिट तक बिजली फ्री देने का वादा कर दिया है उन्होनें कहा है कि यह वादा मैं सिर्फ चुनावों को देखते हुए नहीं कर रहा हूँ| बता दें कि पिछली बार आम आदमी पार्टी ने बहुमत के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी|

    दिल्ली विधानसभा चुनावों में क्या चल पाएगा मोदी का जादू?

    बीजेपी पार्टी भी दिल्ली में विधानसभा चुनावों मे सत्ता में वापसी चाह रही है इसी को देखते हुए नरेंद्र मोदी सरकार ने इस साल दिल्ली की 1787 अनाधिकृत कॉलोनियों को वैध कर दिया है| जिसका सीधा फायदा 40 लाख लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा| वहीं दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी इस बार चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना छह रहे है, इसलिए वह समय-समय पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ पानी, बिजली, स्वास्थय जैसी समस्याओं पर आम आदमी पार्टी को घेरते रहे है|

    इसे भी पढ़े: उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा 4 औरतें 40 बच्चे नहीं चलेंगे

    अभी हाल ही में दिल्ली बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी के लिए साभार, धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया| जिसमें केंद्र सरकार द्वारा अवैध कॉलोनियों को वैध स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया|

    क्या दिल्ली में फिर बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार?

    दिल्ली में साल 2013 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुमत से दूर रह गई थी जिसके कारण उसे कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन के साथ सरकार बनानी पडी थी लेकिन यह गठबंधन की सरकार ज्यादा दिनों तक नही चल पाई थी| इसके बाद साल 2015 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराते हुए दिल्ली में सत्ता पर कब्जा किया था|

    लेकिन इस बार फिर से दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता में काबिज होना चाहती है इसलिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के बस में यात्रा, बिजली बिल, मोहल्ला क्लीनिक, सीवर योजना जैसी तमाम योजनाओं को फ्री देकर फिर से वापसी कर दिल्ली की गद्दी पर बैठना चाहती है|

    Image Source : republicworld.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब की बस सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की खरीद को मंजूरी

    दिल्ली से दो जासूस अरेस्ट, PAK को भेजते थे खुफिया जानकारी

    अजान की आवाज से सिर दर्द होता है… बोले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य

    Teddy Day : अपने हाथों से टेडी बनाकर पार्टनर को करें गिफ्ट, इन ट्रिक्स को आजमाएं

    महिला, यूथ, गरीब, किसान, बजट 2025 के बन सकते ‘रोटी, कपड़ा और मकान’

    यहां छिपा है माउंट एवरेस्ट से भी 100 गुना ऊंचा पर्वत, कैसे हुआ खुलासा?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.