जालंधर : कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद संतोख सिंह चौधरी का शनिवार सुबह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिस्सा लेने के दौरान निधन (Congress MP Passed Away) हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।श्री चौधरी के निधन के बाद यात्रा रोक दी गई। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विधायक राणा गुरजीत सिंह और विजय इंदर सिंगला के साथ अस्पताल में सांसद के परिवार से मिलने गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर पर शोक व्यक्त करते हुए कहा जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
इसे भी पढ़ें – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे जम्मू , सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया
यात्रा फिल्लौर इलाके से गुजर रही थी, जब श्री सिंह काे दिल का दौरा पड़ा। पता चला है कि वह श्री गांधी के साथ कुष्ठ आश्रम से निकले थे, तभी अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें पास के फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्री चौधरी के बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। श्री संतोख सिंह ने दो बार लोकसभा चुनाव जीता था-पहली बार 2014 में और बाद में 2019 में।
Congress MP Passed Away – कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख प्रकट किया है।खड़गे ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए शनिवार को ट्वीट कर कहा कि हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में वह संतोख के परिजनों के साथ हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संतोख के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि संतोख सिंह चौधरी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं।
इसे भी पढ़ें – नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अंडमान का दौरा करेंगे अमित शाह, एक अधिकारी ने दी जानकारी
वो जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मजबूत स्तम्भ थे। उन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोक संतप्त परिवार को वह अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उल्लेखनीय है कि संतोख सिंह चौधरी का जन्म 18 जून 1946 को हुआ था। वह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ा था और जीते हासिल की थी। वह वर्तमान में जालंधर लोकसभा सीट से सांसद थे।

