Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहनों की दम घुटने से मौत
    • पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय को किया तलब
    • जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—’थैली पहुंचाने वाले ही बनते हैं मंत्री’
    • बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 130 मीटर लंबा स्टील ब्रिज लॉन्च
    • नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लासेस पर चला बुलडोजर
    • दिल्ली की सड़कों के लिए 473 करोड़ की स्मार्ट LED योजना मंजूर; दीवाली तक चमकेगी राजधानी
    • भाजपा नेता दर्शन सिंह नैनेवाल का बरनाला पुलिस पर बड़ा आरोप—’ADGP के आदेश के बाद भी नहीं मिली सुरक्षा’
    • Ludhiana Smart City Scam: लुधियाना नगर निगम पर भड़कीं पूर्व पार्षद ममता आशु; कहा- ‘चोरों के हवाले हुआ स्मार्ट सिटी का पैसा’
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, May 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कांग्रेस ने उड़ाया बोडो समझौते का मजाक…असम में बोले अमित शाह

    कांग्रेस ने उड़ाया बोडो समझौते का मजाक…असम में बोले अमित शाह

    March 16, 2025 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय नॉर्थ-ईस्ट के दौरे पर हैं. रविवार (16 मार्च) को वो असम के कोकराझार में ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU) के 57वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान (congress mocked Bodo agreement) उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बोडो समझौते पर हस्ताक्षर करने पर हमारा मजाक उड़ाया, लेकिन इस समझौते से बोडोलैंड में शांति और विकास आया.

    congress mocked Bodo agreement – अपने संबोधन में शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 35 लाख की आबादी वाले बोडोलैंड के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपए दिए हैं. बोडो युवाओं से उन्होंने कहा कि 2036 के. ओलंपिक की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, जिसका आयोजन अहमदाबाद में होना प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि बोडो समझौते के 82 प्रतिशत खंड लागू किए जा चुके हैं और अगले दो वर्षों में 100 प्रतिशत लागू कर दिए जाएंगे.

    ‘कांग्रेस ने उड़ाया बोडो समझौते का मजाक’

    केंद्रीय गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए समझौते की 100 प्रतिशत शर्तों को लागू करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शुरुआती शंकाओं के बाद भी असम सरकार और केंद्र ने समझौते की करीब 82 प्रतिशत शर्तों को लागू किया है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन बोडोलैंड में स्थापित शांति का संदेश है. शाह ने कहा ‘मुझे अभी भी याद है कि 27 जनवरी 2020 को जब बीटीआर (बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र) शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, तो कांग्रेस पार्टी मेरा मजाक उड़ाती थी कि बोडोलैंड में कभी शांति नहीं होगी और यह समझौता एक मजाक बन जाएगा’.

    ‘केंद्र ने समझौते की करीब 82 प्रतिशत शर्तों को लागू किया’

    शाह ने कहा कि लेकिन आज असम सरकार और केंद्र ने इस समझौते की लगभग 82 प्रतिशत शर्तों को लागू किया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अगले 2 सालों में समझौते की 100 प्रतिशत शर्तों को लागू करेगी. इसके बाद बीटीआर क्षेत्र में लंबे समय तक शांति बनी रहेगी. उन्होंने बताया कि समझौते के प्रावधानों के तहत 1 अप्रैल, 2022 को पूरे बोडोलैंड क्षेत्र से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफस्पा अधिनियम) को हटा दिया गया है.

    असम सरकार और बोडो समुदाय के बीच बोडो समझौता

    असम सरकार और बोडो समुदाय के बीच जनवरी 2020 में बोडो समझौता हुआ था. उस समझौते का मकसद आंतरिक संघर्ष पर विराम लगाना था. बोडो जनजाति के लोग दशकों से ब्रह्मपुत्र नदी के तट के ऊपरी क्षेत्र को एक अलग बोडोलैंड राज्य बनाने की मांग कर रहे थे. बोडो समुदाय का मानना था कि अन्य समुदायों की मौजूदगी से इस समुदाय की पहचान और संस्कृति को खतरा है. बोडो समुदाय और इसके कई संगठनों ने कई बार अपनी बात को मनवाने के लिए हिंसा का रास्ता भी अपनाया. हालांकि जनवरी 2020 में हुए बोडो समझौते से इस हिंसा पर रोक लग गई थी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘देश में आने वाला है आर्थिक तूफान…’ रायबरेली में गरजे राहुल; बीजेपी ने बताया अर्बन नक्सल

    ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का तीखा हमला

    हावड़ा में भारी सुरक्षा के बीच महा-अतिक्रमण हटाओ अभियान, मंत्री दिलीप घोष की सख्त चेतावनी

    पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया सरेंडर

    सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद पुलिस ने किया सीज

    केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.