Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और सीधे मेजर जनरल बनाने का प्रस्ताव
    • अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इतिहास
    • बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई सेलेब्स को एक्स-कैटेगरी सुरक्षा देने पर विचार
    • वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्तान शुभमन गिल ने चुनी गेंदबाजी
    • हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होता है सबसे शुभ
    • नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी में करीब 19 हजार रुपये की कमी
    • अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकारी, जल्द ढह जाएगा पूरा ढांचा
    • विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से अधिक लंबी मैराथन बैठक
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, November 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो भाजपा में शामिल हुए विधायक

    कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो भाजपा में शामिल हुए विधायक

    November 1, 2023 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने (Congress MLA Joins BJP) से नाराज पार्टी के विधायक चिंतामणि महाराज ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में एक समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश इकाई के महामंत्री (संगठन) पवन साय की उपस्थिति में महाराज आज भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के वह तीसरे विधायक हैं जिन्होंने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद बागी तेवर अपनाए हैं।

    इसे भी पढ़ें – गजनी से तुलना करना है तो फडणवीस मोदी की करें : प्रमोद तिवारी

    Congress MLA Joins BJP – माथुर ने संवाददाताओं से कहा, ”यह चिंतामणि महाराज की घर वापसी है। पूर्व में कोई कारण रहा होगा, इसलिए उन्होंने (भाजपा) छोड़ दी थी। आज हमें बहुत खुशी है कि क्षेत्र में पार्टी को स्थापित करने वाला हमारा पूर्व कार्यकर्ता पार्टी में वापस लौट आया है। पूरी पार्टी उनका स्वागत करती है।” चिंतामणि महाराज पहले भाजपा में थे। 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा महाराज को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारेगी, इस पर माथुर ने कहा कि इसके लिए इंतजार करें।

    इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए AAP की चौथी सूची जारी, 12 उम्मीदवारों के नाम घोषित

    महाराज वर्तमान में बलरामपुर जिले की सामरी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। कांग्रेस ने इस बार विजय पैकरा को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने इस सीट से उधेश्वरी पैकरा को अपना उम्मीदवार बनाया है जो बलरामपुर जिला पंचायत की सदस्य हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लुंड्रा सीट से 2013 का विधानसभा चुनाव लड़ा था और पहली बार विधायक चुने गए थे।वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने महाराज को सामरी सीट से मैदान में उतारा था जहां उन्होंने भाजपा के सिद्धनाथ पैकरा को 21,923 मतों के अंतर से हराया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में पर्यटन सीजन शुरू होने के बावजूद अब तक नहीं शुरू हो सकी है सफारी

    छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ का फूटा गुस्सा, 9 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर रायपुर से लेकर बस्तर तक अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू

    छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में जनजातीय गौरव दिवस के मंच पर गरमाई सियासत, जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह ने प्रशासन को सुनाई खरी-खखरी

    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बस्तर फाइटर भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश, कलेक्ट्रेट मार्ग पर जोरदार धरना-प्रदर्शन

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया वर्ष 2027 की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल, 12 मार्च से शुरू होंगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की परीक्षाएं

    तखतपुर में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, कहा- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और कड़ी मेहनत से ही हासिल होती है सफलता

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.