Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मनोहर जोशी के निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया

    मनोहर जोशी के निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया

    February 23, 2024 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर सूबे के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और देवेन्द्र फडणवीस, (Condoled Demise Of Manohar Joshi) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा अन्य राजनीतिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी पर निचली अदालत में चलेगा ट्रायल, झारखंड HC रद्द की याचिका, आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला

    महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी एक मृदुभाषी और विद्वान सांसद थे। राज्यपाल ने जोशी के निधन पर दुख व्यक्त किया है और उन्हें राज्य के सबसे सम्मानित राजनीतिक नेताओं में से एक बताया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा, एक कुशल संगठनकर्ता, उत्कृष्ट सांसद, उत्कृष्ट वक्ता, प्रखर विपक्षी नेता और सम्मानित लोकसभा अध्यक्ष जोशी ने हर भूमिका का निर्वहन करते हुए अपनी अमिट छाप छोड़ी।

    Condoled Demise Of Manohar Joshi – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जोशी अनुशासित और दृढ़ नेता थे, जिनकी शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के प्रति गहरी निष्ठा थी और उन्होंने महाराष्ट्र के निर्माण में पूरे दिल से योगदान दिया। शिंदे ने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र, मराठी लोगों से गहरा लगाव था। वह बहुत विनम्र, उदारवादी, और अनुशासित थे। वह शिक्षा के क्षेत्र को लेकर भावुक थे। आज हमने एक सच्चा शिवसैनिक खो दिया है, जो शिव सेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचारों के प्रति सच्चा था।

    इसे भी पढ़ें – फिर बजा पीएम मोदी का डंका, दुनिया भर के लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष पर काबिज

    उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि जोशी के निधन से महाराष्ट्र के राजनीतिक, सामाजिक और शिक्षा क्षेत्र को बहुत बड़ी क्षति हुई है। मराठी लोगों के उचित अधिकारों के लिए लड़ने वाले सुसंस्कृत नेता खो गए हैं। उनके निधन से महाराष्ट्र के राजनीतिक, सामाजिक और शिक्षा क्षेत्रों को बहुत बड़ी क्षति हुई है।उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने अपने शोक संदेश में कहा कि मनोहर जोशी एक बहुत ही अनुशासित, उदारवादी और अध्ययनशील नेता के रूप में जाने जाते थे। महाराष्ट्र के राजनीतिक-सामाजिक, शैक्षणिक क्षेत्र में जोशी के योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक

    Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।

    “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी

    बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”

    असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान

    राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.