दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग युवती के अपहरण और जबरन शादी से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पांच आरोपियो, हिमांशु भाटी, बॉबी भाटी, अंकुश भाटी उर्फ राजा, चिराग ठाकुर और पदम सिंह (complicated matter of relationships) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी कब्जे में ली है.

यह मामला 28 सितंबर को दर्ज हुए उस मुकदमे से जुड़ा है, जिसमें 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था. शिकायत में कहा गया था कि हिमांशु, दीपक उर्फ कल्ली और वंश त्यागी उसे अपने साथ ले गए थे. पुलिस इस केस में पहले ही रविंद्र भाटी, दीपक उर्फ कल्ली, सौरभ और ब्रजेश को जेल भेज चुकी है.

इसे भी पढ़ें – दिल्ली-पटना सफर में क्रांति! 16 कोच वाली स्लीपर वंदे भारत इसी महीने से दौड़ेगी

जांच के दौरान पुलिस के सामने चौंकाने वाली बातें सामने आईं. नाबालिग पीड़िता ने बताया कि वह हिमांशु से प्रेम करती है और 27 सितंबर को अपनी इच्छा से उसके साथ गई थी. लेकिन नाबालिग होने के कारण कोर्ट मैरिज संभव नहीं हो सकी. हिमांशु भी नाबालिग था और वो खुद भी. लेकिन 20 दिन बाद वो बालिग हो गई थी. 17 नवंबर को इलाहाबाद के एक मंदिर में हिमांशु के साथ वरमाला डालकर शादी कर ली थी.

complicated matter of relationships – आरोप है कि सौरभ, बॉबी भाटी, पदम सिंह, अंकुश व हिमांशु ने उससे कहा कि वो अभी कानूनी रूप से चिराग से शादी कर ले. लेकिन रहना हिमांशु के साथ. ताकि पुलिस की कार्रवाई से बच सके. चिराग, हिमांशु की बुआ का बेटा है. 27 नवंबर को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में युवती की चिराग से शादी करा दी गई. 4 दिसंबर को गाजियाबाद कोर्ट में भी दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के बाद भी लड़की हिमांशु के साथ ही रहती थी.

 

Share.
Exit mobile version