रायपुर : ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games 2026) में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (silver medalist Gyaneshwari Yadav) जीतने वाली राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का आज मुख्यमंत्री निवास में भव्य एवं आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया।
silver medalist Gyaneshwari Yadav – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ज्ञानेश्वरी को उनकी इस ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश का मान बढ़ाने वाली खिलाड़ी को ₹30 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने तथा आउट ऑफ टर्न पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गरिमामयी सम्मान प्रदेश की अदम्य प्रतिभा, कठोर परिश्रम और सुदृढ़ संकल्प का सम्मान है।
53 किलोग्राम स्पर्धा में कुल 199 किग्रा वजन उठाकर रचा इतिहास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने पदार्पण (डेब्यू) राष्ट्रमंडल खेलों में ही रजत पदक हासिल कर यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम और अनुशासन के बल पर कोई भी बड़ा लक्ष्य असंभव नहीं होता। उन्होंने बताया कि महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर ज्ञानेश्वरी ने न केवल भारत के लिए पदक जीता, अपितु समूचे छत्तीसगढ़ राज्य को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। यह अभूतपूर्व उपलब्धि प्रदेश के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव दर्ज रहेगी।
