रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक (8 day padyatra of MLA) पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में आगामी 25 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक पदयात्रा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 8 दिनों तक लगातार चलने वाले व्यापक अभियान में नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सघन वृक्षारोपण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आम जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जन-जागरूकता फैलाई जाएगी।
8 day padyatra of MLA – इस 8 दिवसीय पदयात्रा सप्ताह का आधिकारिक शुभारंभ 25 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। वहीं 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को पदयात्रा सप्ताह का भव्य समापन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा किया जाएगा। इस अभियान में साधु-संत, स्थानीय नागरिक, मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। पदयात्रा के दौरान नशामुक्ति को लेकर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
27 वर्षों का निरंतर अनुभव: ‘22,640 से अधिक लोगों को कराया नशामुक्त
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अपने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए बताया, “वर्ष 1996 से मैंने महासमुंद जिले के बसना, सरायपाली और बागबाहरा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में 27 सालों तक पदयात्राएं कर नशामुक्ति के लिए काम किया है। इस दौरान 22,640 लोग नशा छोड़ने में सफल रहे हैं।” उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को पदयात्रा के समापन अवसर पर नशा त्यागने वाले इन लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
