Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से सफदरजंग ले जाते समय हुई मौत
    • राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने ‘वीर भूमि’ पर अर्पित किए पुष्प
    • ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल का पलटवार
    • तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
    • उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत
    • प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नगर आयुक्त तलब
    • हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया इनकार
    • गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरियाणा सरकार का फैसला, 450 अनधिकृत कालोनियां नियमित होंगी

    हरियाणा सरकार का फैसला, 450 अनधिकृत कालोनियां नियमित होंगी

    August 18, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने नगर निकाय की सीमा के बाहर स्थित उन 450 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित (Colonies Will Be Regular) करने का फैसला किया है, जो नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के दायरे में भी आती हैं। खट्टर ने कहा कि जिन 450 कॉलोनियों को नियमित करने का निर्णय लिया गया है, उनमें नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाली 239 और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के तहत आने वाली 211 कॉलोनियां शामिल हैं।

    इसे भी पढ़ें – 2047 तक हरियाणा होगा देश का सबसे विकसित राज्य : खट्टर

     Colonies Will Be Regular – उन्होंने कहा कि इस फैसले से 2014 से अब तक कुल 1,135 अनधिकृत कॉलोनियां नियमित हो जायेंगी। अनधिकृत कॉलोनियों के संबंध में योजनाएं साझा करते हुए, मुख्यमंत्री ने यहां कहा कि 1,856 अनधिकृत कॉलोनियां को नियमित किए जाने की योजना विचाराधीन है जिनमें से 727 नगर और ग्राम नियोजन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती हैं, जबकि 1,129 कॉलोनियां शहरी स्थानीय विभाग के अधीन आती हैं।

    इसे भी पढ़ें – जमीअत का दावा- नूंह हिंसा में 13 मस्जिदें हुईं क्षतिग्रस्त

    राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार और पिछली सरकार के बीच अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने में असमानता को रेखांकित करते हुए खट्टर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 874 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने इस संबंध में मानदंडों में ढील देकर नागरिक सुविधा पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक अलग दृष्टिकोण अपनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय सीमा से बाहर अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले निवासी लंबे समय से जरूरी सुविधाओं से वंचित रहे हैं और सरकार ने इन परेशानियों को समझते हुए, इन कॉलोनियों को नियमित करने का कार्य किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरियाणवी इन्फ्लुएंसर शिखा राघव पर FIR: लेडी सरपंच के ट्रैक्टर पर बनाई थी वीडियो, छवि धूमिल करने का आरोप

    कालकाजी में कूड़े के ढेर के पास मिले पूर्व नेवी डॉक्टर: अमेरिका में बैठी पत्नी-बेटे ने अंतिम संस्कार से मोड़ा मुंह, चाचा ने किया दाह-संस्कार

    कैथल में सर्पदंश से दो मासूमों की मौत: 3 साल की रंगोली और 11 वर्षीय हनी की गई जान, नागरिक अस्पताल में मातम

    हिसार में सोनाली फोगाट के फार्म हाउस में हादसा: 10 फीट गहरे बंद स्विमिंग पूल में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत

    पलवल के रजपुरा में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी और 40 दिन के मासूम की गला घोंटकर की हत्या

    गोहाना नगर परिषद वाइस चेयरपर्सन के नवजात पोते की मौत: डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, शौच द्वार न होने से बिगड़ी थी तबीयत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.