लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा (CM Yogi On Secularist) कि बांग्लादेश में आज डेढ़ करोड़ हिंदू अस्मिता बचाने को चिल्ला रहे हैं लेकिन दुनिया और भारत के कथित सेक्युलरिस्ट के मुंह सिले हुए हैं क्योंकि उन्हें वोट बैंक की चिंता है और उनकी मानवीय संवेदना मर चुकी है। एक बयान के मुताबिक, योगी बुधवार को यहां लोकभवन में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। विभाजन विभीषिका पर आधारित फिल्म के जरिए आमजन का दर्द दिखाया गया।
इसे भी पढ़ें – उपचुनाव में भी भाजपा को हराने के लिए जनता फील्ड में उतर चुकी है : अखिलेश यादव
CM Yogi On Secularist – योगी ने कहा, ”हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने इतिहास के काले अध्यायों से पर्दा उठा कर गलतियों के परिमार्जन के लिए रास्ता बनाने का आह्वान किया।” उन्होंने आरोप लगाया कि कथित ‘सेक्युलरिस्ट’ ने आजादी के बाद बांटो और राज करो की राजनीति को प्रोत्साहित किया है। इन लोगों ने अंग्रेजों से सत्ता प्राप्त की लेकिन ये भारत की सत्ता का नेतृत्व नहीं कर रहे थे बल्कि अंग्रेजों के मानस पुत्रों के रूप में इन्होंने सत्ता का संचालन किया। उसी का दुष्परिणाम अखंड हिंदुस्तान ने चुकाया।
इसे भी पढ़ें – सीएम योगी ने 1036 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, विपक्ष पर बोला हमला
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जो किसी युग में नहीं हुआ, वह कांग्रेस की सत्ता के प्रति अभिलिप्सा ने विभाजन की त्रासदी के रूप में प्रस्तुत किया और स्वतंत्र भारत को ऐसा नासूर दिया, जिसका दंश आज भी भारत आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद के रूप में झेल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर तत्कालीन राजनीतिक नेतृत्व ने दृढ़ता का परिचय दिया होता तो दुनिया की कोई ताकत इस अप्राकृतिक विभाजन को मूर्त रूप नहीं दे पाती।

