पंजाब सरकार की अनूठी पहल ‘सीएम दी योगशाला’ ने न केवल राज्य के स्वास्थ्य परिदृश्य को बदल दिया है, बल्कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली भगवंत मान सरकार की जन-केंद्रित नीतियों का एक चमकदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शिता से प्रेरित यह प्रयास योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि (cm the yogashala) एक जीवनशैली बना रहा है, जो तनाव, मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी आधुनिक बीमारियों से लड़ने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
इस योजना की सफलता का एक बड़ा प्रमाण इसका अभूतपूर्व विस्तार है। सरकार ने इसे मात्र एक साल में चार चरणों में लागू किया। अप्रैल 2023 में 4 बड़े शहरों से शुरू हुई यह पहल, जहाँ 100 से अधिक प्रशिक्षकों ने 500 से ज्यादा कक्षाएं शुरू कीं, जल्द ही जून 2023 तक 9 शहरों तक पहुँच गई और 50,000 से अधिक लोग इससे जुड़ गए। जनवरी 2024 में तीसरे चरण में 1,500 प्रशिक्षकों के साथ सभी शहरी क्षेत्रों को कवर किया गया और मार्च 2024 से चौथा चरण इसे गाँवों और ब्लॉकों तक ले गया।
cm the yogashala – आज इस पहल की लोकप्रियता का आलम यह है कि पूरे पंजाब में लगभग 2 लाख नागरिक इन मुफ्त योग कक्षाओं का लाभ उठा रहे हैं. यह संख्या मार्च 2025 में 1 लाख थी। राज्य भर में 4,581 से अधिक योगशालाएँ प्रतिदिन सुबह और शाम आयोजित की जा रही हैं। यह विशाल भागीदारी दर्शाती है कि लोगों ने इस पहल को खुले दिल से अपनाया है और यह कार्यक्रम सही मायने में एक “जन लहर” बन चुका है, जो पंजाब के लोगों को एक स्वस्थ और सुखी जीवन की ओर ले जा रहा है।
