लोकसभा चुनाव प्रचार के तेज होने के साथ ही नेताओं में बयानबाजी भी तेज हो गई है। करनाल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को नसीहत दी है। दअरसल जब सैनी से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के बीजेपी में फुट को लेकर दिए बयान पर सवाल किया गया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका संगठन 24 कैरेट शुद्ध सोने की तरह है।

इसे भी पढ़ें – BJP प्रत्याशी की चुनावी सभा में अश्लील डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले बीजेपी की बजाए अपनी चिंता करें। स्वाति मालीवाल को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने I.N.D.I.A गठबंधन पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने इसे घमंडिया गठबंधन बताते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन वाले महिलाओं का सम्मान नहीं करते।

Share.
Exit mobile version